फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP gears up, readies a new team of office-bearers.

Noida News: सपा ने कसी कमर, तैयार की कार्यकारिणी की नई फौज

Tue, 13 Oct 2026 10:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
SP gears up, readies a new team of office-bearers.
ग्रेटर नोएडा के रवाया बैंक्वेट हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में नव गठित
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान ने मंगलवार को अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमें 60 प्रतिशत पुराने पदाधिकारियों पर ही भरोसा जताया है। जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में 57 कार्यकर्ताओं की फौज शामिल की है। साथ ही विधानसभा, ब्लॉक, नगर निकाय और प्रकोष्ठों के पद पर भी जिम्मेदारी दी है। सभी से स्पष्ट किया है कि जो काम नहीं करेगा, वो उसका पद छीनेगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें अवनीश भाटी, दीपक शर्मा, शैलेंद्र भाटी, कपिल ननका सैफी, विकास तोंगड़, वीरपाल नागर, मेंहदी हसन, लोकेश भाटी, विपिन नागर और सुनील भाटी शामिल हैं। वहीं इंद्रपाल सिंह को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि महासचिव जगजीत सिंह को बनाया है। 57 सदस्य कार्यकारिणी में 19 सचिव बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जरूरत पड़ी तो कार्यकारिणी का और विस्तार किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। सभी को तैयारी में जुटने और उनकी जिम्मेदारी समझा दी गई है।
विज्ञापन

विधानसभा से लेकर ब्लॉक तक तैयार की सेना
जिले में सपा ने विधानसभा से लेकर ब्लॉक स्तर तक अपनी सेना तैयार की है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर और जेवर क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश रोही है। दोनों पर पहले भी यह जिम्मेदारी थी। जिलाध्यक्ष ने चार में से तीन ब्लॉक अध्यक्ष को हटा दिया है। दादरी में गौरव भाटी, दनकौर में राकेश नागर और बिसरख में नवीन विकल को जिम्मेदारी दी है। वहीं जेवर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर लोकेश चौधरी को बरकरार रखा है। नवनीत शर्मा को नगर अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा और हारून सैफी को नगर अध्यक्ष दादरी की नई जिम्मेदारी दी है। बाकी अन्य नगर निकाय और प्रकोष्ठों पर पुराने ही पदाधिकारियों पर विश्वास दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed