{"_id":"650bcb29e5114c4a7f072d1b","slug":"sp-and-congress-governments-never-thought-of-bringing-industry-nandi-grnoida-news-c-23-1-noi1091-17610-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा और कांग्रेस सरकार ने उद्योग लाने के बारे में कभी नहीं सोचा: नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा और कांग्रेस सरकार ने उद्योग लाने के बारे में कभी नहीं सोचा: नंदी
विज्ञापन
फोटो:-- -
सपा और कांग्रेस सरकार ने उद्योग लाने के बारे में कभी नहीं सोचा : नंदी
- प्रदेश के औद्योगिक मंत्री ने यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से विपक्ष पर कसा तंज
- कहा, दोनों पार्टी के नेताओं ने अपने और फिर परिवार का भला किया
- अब हर वर्ष होगा उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सरकार ने कभी अच्छे उद्योग, अस्पताल और सड़कों की कनेक्टिविटी के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने हमेशा अपने और फिर परिवार के बारे में सोचा। अगर परिवार से निकले तो जाति तक सीमित रह गए। प्रधानमंत्री ने मूलमंंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास को धरातल पर उतारा है। उसी का नतीजा है कि की बुंदेलखंड में 3.75 करोड़ का निवेश मिला है।
इंडिया एक्सपो मार्ट में बृहस्पतिवार से पहला यूपी अंतरराष्ट्रीय मेला का आयोजन हो रहा है। बुधवार को औद्योगिक मंत्री मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पहले बुंदेलखंड को कटीला समझकर छोड़ दिया जाता था, लेकिन प्रदेश सरकार के इंवेस्टर्स समिट में 3.75 करोड़ का निवेश मिला है। पूर्वांचल से लेकर मध्यांचल, पश्चिम उत्तर प्रदेश या नोएडा, ग्रेटर नोएडा तक निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के उत्पादकों को एक मार्केट उपलब्ध कराना है। जहां वो अपने उत्पाद बेच सकते हैं। यह प्रदेश का पहला व्यापार मेला है। जो इंवेस्टर्स समिट की तरह भव्य होगा। अपने पहले ही साल में सफल साबित होता दिख रहा है। जबकि किसी मेले को सफल बनने में 30 साल तक का समय लग जाता है।
इसकी सफलता को देखकर सरकार ने उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन हर वर्ष करने का फैसला लिया है। अब हर वर्ष इसका आयोजन होगा। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डाॅलर बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा होगा। वर्ष 2017 से 2022 के कार्यकाल में प्रदेश उत्तम बना तो अब सर्वोत्तम बनने की राह पर हैं। ग्रेटर नोएडा में मोटो जीपी का भी आयोजन हो रहा है। इस समय पूरी दुनिया की नजर प्रदेश पर है। वहीं औद्योगिक मंत्री ने चार पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं का सम्मान किया और यूपी के विकास में सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ उत्पादकों को किया जाएगा पुरस्कृत
इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि व्यापार मेले से विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्रों को भी छोड़ा गया है। साथ ही शारदा, शिव नाडर और जीबीयू मिलकर शिक्षा एवं उद्योग साझेदारी पर कार्यशाला का भी आयोजन करेंगे। छात्रों को मेले में काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेले में सर्वश्रेष्ठ उत्पादकों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही लोगों के मनोरंजन के लिए भी काफी सुविधा होगी।
मेले से रियल एस्टेट सेक्टर को उड़ान देने का होगा प्रयास
व्यापार मेले में रियल एस्टेट सेक्टर के डेवलपर्स को भी जगह मिली है। करीब 15 बिल्डर अपने-अपने स्टॉल लगा रहे हैं। जो विदेशी मेहमानों के सामने अपनी तकनीक और गुणवत्ता का प्रदर्शन करेंगे। इन सभी को हॉल नंबर छह में जगह मिली है। क्रेडाई भी भाग लेगा। सीआरसी के डायरेक्टर सलिल कुमार का कहना है कि व्यापार मेले का असर पर्यटन से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ेगा। फॉर्मूला वन रेस के दौरान भी काफी बदलाव देखने को मिला था। अगर यह मेला हर वर्ष होगा तो रियल एस्टेट सेक्टर को गति मिलेगी।