फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SP and BJP councillors clash over cowshed issue

Noida News: गोशाला प्रकरण पर भिड़े सपा और भाजपा के पार्षद

Thu, 11 Sep 2025 03:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
SP and BJP councillors clash over cowshed issue
मेरठ। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. हरपाल सिंह किस आरोप में जेल में हैं। सपा पार्षद कीर्ति घोपला के इस सवाल पी निगम की बोर्ड बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। उन्होंने कहा कि कान्हा उपवन गोशाला के 1400 गोवंश कहां गुम हो गए। करीब तीन मिनट तक नगरायुक्त और अन्य अफसरों ने चुप्पी साध ली। भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका ने कहा कि सदन में सिर्फ विकास पर चर्चा की जाए। विक्रांत और कीर्ति में बहस हुई। सपा पार्षद ने भाजपा पार्षदों को चारा चोर कहकर सदन से वॉकआउट कर दिया। भाजपा पार्षदों ने उनके पीछे दौड़े और गाली-गलौच भी की। मामला शांत होने पर देर शाम तक सदन की कार्रवाई चली।
विज्ञापन

चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित बृहस्पति भवन सभागार में बुधवार को निगम की बोर्ड बैठक आयोजित हुई। सभापति महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के समक्ष भाजपा और विपक्ष के पार्षद अपने-अपने क्षेत्र की समस्या बताकर प्रस्ताव रख रहे थे। भाजपा पार्षद रेखा सिंह, अनुज वशिष्ठ ने जीएसटी कम होने और कंकरखेड़ा इलाके में 17 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का प्रस्ताव पास कराया है। तभी सपा पार्षद कीर्ति घोपला ने गोशाला प्रकरण में जेल में बंद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह पर सवाल किया।
विज्ञापन

कीर्ती घोपला ने कहा कि कान्हा उपवन गोशाला में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट में 2449 गोवंश व निगम की कमेटी ने 2412 गोवंश बताकर अपनी रिपोर्ट दी। जबकि गोशाला में सिर्फ 1000 गोवंश हैं। 1400 गोवंश कहां गुम हो गए। इसके बारे में नगर आयुक्त सदन को बताएं। यह सुनते ही सदन में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर और नगर आयुक्त या फिर निगम के किसी अधिकारी ने पार्षद का जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा। तीन बार सवाल दोहराने पर नगर आयुक्त ने कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा की कहानी सदन को बतानी शुरू कर दी। इसी दौरान भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका ने सपा पार्षद से विकास की बात कही तो भाजपा व सपा पार्षद के बीच सदन में बहस होने लगी। कीर्ति के साथ असपा के पार्षद भूपेंद्र पाल और सपा पार्षद शाहिद मेवाती भी सदन छोड़कर चले गए। चारा चोर कहने पर भाजपा पार्षद भी भड़क गए। सपा पार्षद को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया। भाजपा पार्षदों पर सदन के बाहर गाली-गलौच करने का आरोप कीर्ति ने लगाया है। भाजपा पार्षदों ने भी टोंटी चोर कहकर सपा सरकार के खिलाफ सदन में नारेबाजी की।


प्रदेश को लूटकर खा गए सपा वाले
कीर्ति घोपला के वॉकआउट के बाद भाजपा पार्षद दीपक वर्मा, संदीप रेवडी, अरुण मचल सहित अन्य पार्षदों ने सदन में जमकर हंगामा किया। इसी दौरान तीन भाजपा पार्षदों ने सपा सरकार पर प्रदेश लूटकर खाने का आरोप लगा दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सपा पार्षद कहकशां जिशान ने सदन में सपा पर प्रदेश को लूटकर खाने के आरोप की निंदा की। इस पर भाजपा पार्षदों ने कहा कि जब सपा पार्षद ने भाजपा पार्षदों को चारा चोर कहा था, उसका विरोध क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed