फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sonu Rangers became the winner of Kabaddi tournament

Noida News: सोनू रेंजर्स बनी कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता

Wed, 27 Aug 2025 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Sonu Rangers became the winner of Kabaddi tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सोनू रेंजर्स की टीम ने कबड्डी टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा किया। इस टूर्नामेंट में जिले भर से आठ टीमों शामिल हुई थीं। आयोजक समिति के सदस्य गौरव नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में 26 से 27 अगस्त तक सम्राट मिहिर भोज जयंती के अवसर पर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में जुनेदपुर, रोशनपुर, मंडिया व धनौरी से आठ टीमें शामिल हुईं। बुधवार को पहला सेमीफाइनल सोनू रेंजर्स और गौरव स्टार्स की टीम के बीच खेला गया। सोनू रेंजर्स ने 36-19 अंक से पराजित कर एकतरफा जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में मोहित सुपर स्टार और सचिन मावेरिक्स के बीच रोमांच मुकाबला देखने को मिला। सचिन मेवरिक्स ने 23-21 जीत हासिल कर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं फाइनल में सोनू रेंजर्स और मोहित सुपर स्टार के बीच कांटे की टक्कर हुई। सोनू रेंजर्स ने 29-23 अंक से जीत प्राप्त कर ट्राफी पर कब्जा किया। ग्रामीण महिपाल सिंह, लखमी पंडित, मास्टर दिनेश नागर, इंद्रजीत, केशराम नागर, धर्मवीर फौजी, मोहित प्रधान, सौरभ नागर, रविंद्र, डल्लू नागर, राहुल ने विजेता टीम को 5100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। उप-विजेता टीम को 3100 रुपये की राशि दी गई। बेस्ट रेडर का खिताब सोनू रेंजर्स के अन्नू नागर को मिला। उन्होंने अपनी टीम के लिए 12 अंक हासिल किए। मैच रेफरी की भूमिका में महिपाल नागर व इंद्रजीत भगत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed