{"_id":"5f74d3188ebc3e9be04ea999","slug":"sonu-punjaban-s-accomplice-nisha-s-will-open-many-secrets-after-arrest-noida-news-noi5396494122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू पंजाबन की सहयोगी निशा की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू पंजाबन की सहयोगी निशा की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
विज्ञापन

नोएडा। शहर में सेक्स रैकेट संचालिका सोनू पंजाबन की सहयोगी निशा हनी ट्रैप में लोगों को फंसाकर उगाही और फिरौती की वारदात अंजाम दे रही है। कई लोग निशा गैंग के शिकार हो चुके हैं। डीआरडीओ के वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसाकर अगवा करने के मामले में भी गिरफ्तार आरोपियों का सोनू पंजाबन से जुड़ाव रहा है। पुलिस को निशा की तलाश है। अधिकारियों कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से मामले से जुड़े कई अन्य राज से पर्दा उठ सकेगा। वहीं, पुलिस पांचवें आरोपी की भी गिरफ्तारी में जुटी है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि निशा नोएडा में हनी ट्रैप की कई वारदात को अंजाम दे चुकी है। डीआरडीओ वैज्ञानिक के अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने भी कई वारदात की हैं। मामले के खुलासे के बाद गिरोह का शिकार बन चुके कुछ लोग पुलिस के पास पहुंच आ रहे हैं। वहीं, अधिकतर पीड़ित लोकलाज के डर से सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपहृत वैज्ञानिक से विभाग से संबंधित कोई जानकारी नहीं ली थी। मामले में मिलिट्री इंटेलिजेंस भी सक्रिय है और नोएडा पुलिस के संपर्क में है। मामले में पुलिस फरार चल रहे पांचवें आरोपी सेक्टर-27 निवासी आदित्य को भी अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पांचवें आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीम कई स्थानों पर दबिश दे रही है।