फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sonu of Madanhedi village of Hisar died in Russia-Ukraine war.

Noida News: रूस-यूक्रेन जंग में हिसार के गांव मदनहेड़ी के सोनूू की मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sonu of Madanhedi village of Hisar died in Russia-Ukraine war.
बास।  मृतक सोनू की फाइल फोटो। - फोटो : 1
बास (हिसार)। क्षेत्र के गांव मदनहेड़ी से विदेशी भाषा का कोर्स करने रूस गए सोनू की यूक्रेन के साथ जंग में मौत हो गई है। सोनू को नौकरी का झांसा देकर रूसी की सेना में भर्ती करा दिया था। इसके बाद उसे युद्ध के लिए भेज दिया गया। रूसी सेना के कमांडर द्वारा सोमवार को सोनू के परिजनों को फोन पर उसकी मौत की जानकारी दी गई। सोनू के शव का फोटो भी भेजा है।
विज्ञापन

हालांकि परिवार का कहना है कि शव किसी और का हो सकता है। क्योंकि शव की हालत बहुत खराब है और पहचान करना मुश्किल है। गांव का एक और युवक अमन भी रूस में है। उसके बारे में अभी परिजनों को कोई पता नहीं है। सोनू के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि रूसी आर्मी के कमांडर ने फोन पर बताया कि यूक्रेन के ड्रोन हमले में सोनू की मौत हो गई है। उसका शव एयर लिफ्ट कर बुधवार सुबह तक भारत पहुंचाया जा सकता है। अनिल ने बताया कि सोनू मई 2024 में विदेशी भाषा का कोर्स करने रूस गया था। गांव का ही 24 वर्षीय अमन भी उसके साथ गया था।
विज्ञापन

3 सितंबर को सोनू ने आखिरी बार घर पर फोन किया और बताया था कि उसे जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है। इसके बाद 19 सितंबर को रूस से एक पत्र आया जिसमें लिखा था कि सोनू 6 सितंबर से लापता है। 6 अक्तूबर को रूसी सेना ने दोबारा पत्र भेजकर बताया कि सोनू की युद्ध में मौत हो गई है। लेकिन जो फोटो भेजी गई थी, परिजनों ने उसका सोनू का होने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जबरन सेना में भर्ती कर लिया
अमन ने हाल ही परिवार को भेजे करीब एक मिनट के वीडियो में बताया कि 25 अगस्त को उसे गार्ड की नौकरी का झांसा देकर रूस बुलाया गया, लेकिन बाद में जबरन सेना में भर्ती कर लिया गया। 12 दिन की ट्रेनिंग के बाद उसे सीधे बॉर्डर पर लड़ने भेज दिया। अमन ने कहा कि यहां रोज बमबारी होती है। हर दिन कोई न कोई आंखों के सामने मरता है। पता नहीं अगला नंबर किसका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed