फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sonia Akhtar hopes to celebrate Diwali at Saurabh's house

Noida News: सोनिया अख्तर को सौरभ के घर दिवाली मनाने की जगी उम्मीद

Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sonia Akhtar hopes to celebrate Diwali at Saurabh's house
सोनिया अख्तर को सौरभ के घर दिवाली मनाने की जगी उम्मीद
विज्ञापन

-दिल्ली तीस हजारी कोर्ट ने पीड़िता की याचिका पर जारी किया नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बांग्लादेश से भारत आई सोनिया अख्तर को उम्मीद जगी है कि वह दिवाली अपने पति सौरभ तिवारी के घर मनाएगी। सोनिया की याचिका पर दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने पति को नोटिस जारी किया है। सोनिया के वकील डॉ. एपी सिंह का कहना है कि मुस्लिम लॉ के अंतर्गत दायर की गई याचिका में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सोनिया को उसके पति के ग्रेनो और राजस्थान के अलवर स्थित घर में रहने का अधिकार है।
बांग्लादेश से आई सोनिया पहले ग्रेनो में रहकर पुलिस से न्याय की मांग कर रही थी। सोनिया का कहना था कि ग्रेनो निवासी उसके पति सौरभ ने बांग्लादेश में उससे धोखा देकर विवाह किया था। सौरभ ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद सौरभ ने पहले धर्म परिवर्तन किया और फिर निकाह किया। इसके बाद पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश की कंपनी ने हटा दिया और वह भारत आ गया। सोनिया अख्तर सवा साल के बेटे को लेकर बांग्लादेश से भारत आई है। सोनिया का कहना है कि वह बेटे को उसके पिता का हक दिलाकर रहेगी। अब सोनिया की सीमा हैदर के वकील एपी सिंह मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोनिया की शिकायत बांग्लादेश हाईकमीशन को दी गई थी। हाईकमीशन ने शेख हसीना को पूरे मामले से अवगत कराकर शिकायत दी है। अब शेख हसीना ने इस शिकायत को कार्रवाई के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया है। इसमें सोनिया अख्तर ने पति सौरभ पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

साेनिया तीन अगस्त को बांग्लादेश से अपने सवा साल के बेटे को लेकर भारत में आई थी। शुरू में वकील रेनू सिंह की मदद से वह ग्रेनो में किराये पर रहकर न्याय के लिए संघर्ष कर रही थी। अब वह दिल्ली में वकील एपी सिंह की मदद से कानूनी लड़ाई लड़ रही है। उसने अपने पति ग्रेनो की शिवालिक होम्स सोसाइटी निवासी सौरभ को पाने के लिए नोएडा पुलिस, प्रधानमंत्री से गुहार लगाई थी। इसके बाद मामला राष्ट्रीय, उत्तर प्रदेश और दिल्ली महिला आयोग पहुंचा था। अब सोनिया ने तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की। वकील एपी सिंह का कहना है कि कोर्ट ने नोटिस जारी कर तस्दीक कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सोनिया के मुताबिक सौरभ ने उससे पहली पत्नी के मौत होने की बात कही थी। बांग्लादेश में सौरभ ने 11 अप्रैल 2021 को इस्लाम धर्म कबूल किया। इसके बाद 14 अप्रैल 2021 को दोनों ने निकाह किया। सोनिया कंपनी के दिए घर में सौरभ के साथ रहती थी। 20 अप्रैल को उसने बेटे को जन्म दिया था। सौरभ ने सोनिया के लिए तीन घरेलू सहायिकाएं रखी थीं। इस बीच सौरभ की पहली पत्नी व बच्चे बांग्लादेश आ गए। पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश स्थित कंपनी से हटा दिया गया। 24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत आ गया। सोनिया ने कहा कि वह अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी। अगर वह पहली पत्नी को साथ भी रखते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed