एक और गौरवः बेटे को स्कूल छोड़ने गया ग्रेनो वेस्ट का युवक, 24 घंटे बाद भी लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी सोसायटी से बेटे को स्कूल छोड़कर बाइक से लौट रहा पूर्व सीनियर मैनेजर शुक्रवार सुबह लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई।
पुलिस का कहना है कि तीन माह पहले युवक की नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद वह काम की तलाश में था। पुलिस का दावा है कि शुक्रवार सुबह सब्जी में पानी अधिक डालने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। हालांकि गौरव के भाई ने पत्नी से विवाद की बात से इंकार किया है।.
मूलरूप से पंजाब के लुधियाना निवासी गौरव शर्मा ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी सोसायटी में सपरिवार रहते थे। उसके भाई सौरभ ने बताया कि तीन माह पहले गौरव की नोएडा की कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे लेकिन उनकी नौकरी छूट गई थी। उन्होंने दस साल पहले लुधियाना निवासी अमनदीप कौर से प्रेम विवाह किया था।
अमनदीप कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका पति गौरव शर्मा (31) शुक्रवार सुबह बेटे अभिनव को छोड़ने घर से निकला था। गौरव बाइक से कक्षा तीन में पढ़ने वाले बेटे अभिनव को जेएम इंटरनेशनल स्कूल में छोड़ने के बाद से घर नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस गौरव की तलाश में जुट गई।
गौरव अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर गया था। पुलिस ने कई घंटे तक उसके स्कूल और घर के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। स्कूल के बाद गौरव का कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं, गौरव चंदेल हत्याकांड को सुलझाने के प्रयास में जुटी पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर गौरव शर्मा की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
गौरव की तीन माह पहले नौकरी छूट गई थी। बृहस्पतिवार सुबह पत्नी से सब्जी में पानी अधिक डालने को लेकर विवाद हुआ था। बेटे को छोड़ने के बाद से वह लापता हैं। उन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।- मनोज पाठक, कोतवाली प्रभारी बिसरख