{"_id":"68bc8c63cc568b49cd05ccdd","slug":"somil-kamboj-and-yashika-victorious-in-badminton-na-news-c-18-knl1008-732743-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बैडमिंटन में सोमिल कांबोज और यशिका विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बैडमिंटन में सोमिल कांबोज और यशिका विजयी
Sun, 07 Sep 2025 01:02 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
115...बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बी-24 बैडमिंटन अकादमी में जेसीआई करनाल गोल्ड की ओर से दोदिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। तीन आयु वर्ग अंडर-9, 11 व 13 आयु वर्ग मुकाबलों में करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन आयोजित अंडर-13 एकल मुकाबले में सोमिल कांबोज ने विक्रम को मात दी। लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में यशिका ने जसकीरत को हराया।
अंडर-9 आयु वर्ग में रुहांश ने अर्श को हराया। अंडर-11 आयु वर्ग में अयान ने अचिंत्या, भव्या ने यूवी, निमित ने रयान, आचमन ने अगस्त्या, ईवान ने तन्मय और आचमन ने अर्णव को हराया। अंडर-13 आयु वर्ग में शिवांश ने आचमन, समर सैनी ने दैवज्ञ, तनिष दलाल ने कुशाग्र और रियांश ने विहान को हराया। लड़कियों में अंडर-11 आयु वर्ग में आनाया ने अवनी और अन्विका ने जिया को पराजित किया।
बी-24 बैडमिंटन अकादमी के संचालक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन तीन आयु वर्ग के मुकाबले सफलतावूर्वक आयोजित हुए। वार्ड-6 के पार्षद संकल्प भंडारी मुख्य अतिथि रहे। जेसीआई करनाल गोल्ड के प्रधान प्रमोद बंसल ने बताया कि जेसीआई वीक के तहत यह बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधान प्रमोद बंसल, आईपीपी रवि नंदन गर्ग, सचिव अजीत बंसल, कोषाध्यक्ष विश्वास भुटानी, अमित सिंगला, कपिल गुप्ता, सुनील मलिक, दिनेश सिंगला, सिद्धांत गुप्ता, अनुज मेहता व अकादमी संचालक रविंद्र भाटिया, कोच शिवम, शालू व सुमित मौजूद रहे।