फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Soldiers play an important role in nation building: Chief of Army Staff

राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं सैनिक : थल सेनाध्यक्ष

Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Soldiers play an important role in nation building: Chief of Army Staff
श्रद्धांजलि देते करते थल सेनाध्यक्ष।
नोएडा। तीनों सेनाएं देश को सुरक्षित रखने के साथ ही देशवासियों को प्रेरित करती हैं। सैनिक देश के प्रेरणास्रोत होते हैं। राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका होती है। यह कहना है थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का। बृहस्पतिवार को सेक्टर-29 अरुण विहार स्थित शहीद स्मारक के 21वें वार्षिक पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भारत की तीनों सेनाओं (थल, जल ,वायु) के समर्पण का प्रतिबिंब है। देश के लिए जान देने वालों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। शहीदों के योगदान एवं पूर्व अधिकारियों के समर्पण का हमेशा सम्मान किया जाएगा। पुष्पांजलि समारोह में गौतमबुद्ध नगर के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर 38 शहीदों के परिजन, अवकाशप्राप्त सैन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जिले के शहीदों की उपलब्धियों, साहस एवं समर्पण पर चर्चा हुई। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल जीएल बख्शी ने किया।
विज्ञापन

थलसेना अध्यक्ष ने शहीद स्मारक की विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किए साथ ही वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें साथ रहने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में दो छात्राओं भव्या एवं नेहा को भी पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला। कार्यक्रम की संचालिका सुनीति खरबंदा ने बताया कि हर वर्ष शहीद स्मारक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्व सैनिक एवं शहीदों के परिजन शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

38 शहीदों को किया नमन
पुष्पांजलि समारोह में कैप्टन अर्जुन सरदाना, कैप्टन विजयंत थापर, लेफ्टिनेंट कर्नल पारस मेहरा सहित जिले के 38 शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में शामिल शहीदों के परिजनों का चेहरा गर्व से चमकता नजर आया। वहीं उनकी याद में आंखों की नमी भी दिखी। कार्यक्रम में शामिल कर्नल केके सिंह(अवकाश प्राप्त) ने बताया कि उनके इकलौते बेटे मेजर उदय सिंह वर्ष 2003 में शहीद हुए थे। हर साल बेटे की याद में वह यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को खोने का गम कभी कम नहीं हो सकता है। लेकिन बेटा देश के काम आया इसका उन्हें गर्व है। उनकी तीन पीढ़ियों ने देशसेवा की है। जिसे वह सौभाग्य मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed