फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sold 4000 vehicles by changing engine-chassis number, arrested

Noida News: इंजन-चेसिस नंबर बदलकर 4000 गाड़ियां बेचीं, गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Sold 4000 vehicles by changing engine-chassis number, arrested
मनोज बक्करवाला के करीबी शमीम उर्फ पिल्ला को दबोचा
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने रखा हुआ था 25 हजार का इनाम
गिरोह के लाॅरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से भी जुड़े तार
----
10 साल से वारदात दे रहा था अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने दस सालों में 4000 से ज्यादा गाड़ियों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेचने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर भारत के कुख्यात वाहन चोर मनोज बक्करवाला का करीबी है। हरियाणा पुलिस ने एक मामले में इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी की पहचान समर गार्डन, मेरठ निवासी शमीम उर्फ पिल्ला (40) के रूप में हुई है। आरोपी के लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से भी तार जुड़े हुए हैं। गिरोह के एक सदस्य के भाई को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि टीम ने अप्रैल में 25 हजार के इनामी बदमाश कमल को गिरफ्तार किया था। इसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सहयोगियों के साथ 800 से ज्यादा फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट बनवा चुका है।कमल से पूछताछ और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से टीम को पता चला कि सहयोगी शमीम संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, समयपुर बादली में आने वाला है। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। शमीम ने बताया कि वह मनोज बक्करवाला और मेरठ के नवाब जैसे वाहन चोर गिरोह के लिए काम करता है। इनकी मदद से चोरी के वाहन अलग-अलग राज्यों में अपराधियों को बेच दिए जाते थे। पुलिस ने आरोपी शमीम के पास से तमंचा और इंजन व चेसिस नंबर बदलने के औजार बरामद किए हैं। स्पेशल सेल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू की।बहादुरगढ़ पुलिस कर रही थी तलाश
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की सदर थाना पुलिस ने मनोज बक्करवाला समेत इस गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया था। उस समय शमीम भागने में कामयाब हो गया था। गिरोह के लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट से भी तार जुड़े हुए थे। छह आरोपियों में गिरफ्तार आरोपी चिराग उर्फ कालू का भाई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article