फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sohail holds first place in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में सोहेल पहले स्थान पर

Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sohail holds first place in science exhibition
छात्र सोहेल अपने मॉडल के साथ। - फोटो : Mewat
विज्ञान प्रदर्शनी में सोहेल पहले स्थान पर
विज्ञापन

नूंह। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घासेड़ा के 11वीं के छात्र सोहेल ने पहला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हसनपुर तावडू के छात्र दीपक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सोहेल अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने बताया कि योजना के तहत जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं होती हैं। इसके तहत छात्रों से समाज के लिए उपयोगी नए विचार आमंत्रित किए जाते हैं। जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाले सोहेल ने अपने मॉडल के जरिए सड़कों पर पानी के ठहराव की समस्या का निदान सुझाया है। वहीं दूसरे स्थान पर रहे दीपक ने शौचालयों की कार्यप्रणाली को सुधारने के संबंध में सुझाव दिया है। इन मॉडल पर काम करने के लिए दोनों छात्रों को उनके खातों में सम्मान राशि स्वरूप 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं। उप-जिला शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि योजना के तहत जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए नौ प्रतिभागियों का चयन किया जाता है। जिले में पहले स्थान पर रहने वाले छात्र को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने वाले छात्रों को भारत सरकार द्वारा बड़ी पुरस्कार राशि के साथ विदेश भ्रमण का अवसर भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक छात्र नामांकन पर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed