फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   software engineer jumps in front of metro dead

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मेट्रो के आगे लगाई छलांग, मौत

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
software engineer jumps in front of metro dead
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर शनिवार सुबह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की है। मृतक की पहचान रूपक्ष पॉल (25) निवासी तिलक मार्ग दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा बंद कर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रूपक्ष पॉल पुत्र संजय पॉल दिल्ली स्थित तिलक मार्ग में रहता था। वह अमेरिका की सीईआरटीई कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। रूपक्ष घर से ही कंपनी के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था। पिता संजय पॉल भी अधिकारी बताए जा रहे हैं। रूपक्ष शुक्रवार शाम घर से नोएडा के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने परिजनों को बताया था कि वह नोएडा के सेक्टर-39 में एक दोस्त से मिलने जा रहा है। सुबह रूपक्ष करीब 9 बजे गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पहुंचा। कुछ देर तक टहलने के बाद 9 बजकर 25 मिनट पर सिटी सेंटर की तरफ से आ रही मेट्रो के आगे कूद गया। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। तुरंत मेट्रो स्टेशन का स्टॉफ मौके पर पहुंचा। सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस और मेट्रो स्टेशन स्टॉफ ने ट्रेन के पहिये के बीच फंसे शव को बाहर निकाला। घटना मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक नोएडा और दिल्ली रूट पर मेट्रो सेवा बंद कर दी गई। शव को मौके से हटाने के बाद करीब 9 बजकर 55 मिनट पर मेट्रो ट्रेन संचालन शुरू किया गया।

कारणों का नहीं चल सका पता
पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वे अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। परिजनों को ये भी नहीं पता कि रूपक्ष किस दोस्त से मिलने नोएडा आया था। इससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक किससे मिलने नोएडा आया था, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाई थे और उसकी शादी नहीं हुई थी। सेक्टर-94 पोस्टमार्टम हाउस पर छोटे भाई जीवितेश पॉल, पिता संजय पॉल और अन्य परिजनों से भी घटना के बारे में बातचीत करने की कोशिश की गई। लेकिन, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


हंगामा न हो इसलिए की घोषणा
मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना यात्रियों को भी अनाउंसमेंट द्वारा दी गई थी। साथ ही मेट्रो सेवा बाधित होने का कारण भी बताया गया। ताकि मेट्रो संचालन रोके जाने पर यात्री हंगामा न करें। अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे के बाद ही मेट्रो सेवा दोबारा शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed