{"_id":"698b45fbb156ef19700f9673","slug":"society-residents-are-troubled-by-the-terror-of-dogs-noida-news-c-23-1-lko1064-87467-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कुत्तों के आंतक से सोसाइटी के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कुत्तों के आंतक से सोसाइटी के लोग परेशान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के आतंक के कारण बच्चों ने खेलना बंद कर दिया है। निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण बच्चों का शरीरिक विकास नहीं हो पाएगा। उनका कहना है कि हालात ऐसे हो चुके हैं कि बच्चों का खेलना, स्कूल जाना या सोसाइटी के भीतर अकेले घूमना भी जोखिम से कम नहीं।
सोसाइटी में रहने वाले राकेश ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उनके बेटे को चार-पांच कुत्तों ने काट लिया। जब लोगों ने पत्थर फेंके, तब जाकर कुत्तों ने बच्चे को छोड़ा। इसके तीन दिन बाद भी एक दूसरे शख्स पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बीते तीन दिन पहले खुद उन्हें भी कुत्तों ने दौड़ा लिया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। उन्हें अकेला छोड़ना संभव नहीं। वहीं, श्वेता ने कहा कि वे कुत्तों को भगाना या नुकसान पहुंचाना नहीं चाहतीं, बल्कि चाहती हैं कि कुत्तों को कोई स्पेसिफिक जगह मिले, ताकि बच्चे भी खुलकर खेल सकें।