फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Social media resorted to when DU remains closed due to G-20

Noida News: जी-20 के चलते डीयू बंद रहने पर सोशल मीडिया का सहारा

Wed, 06 Sep 2023 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Social media resorted to when DU remains closed due to G-20
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव
विज्ञापन

-डूसू चुनाव के लिए तेज हुईं छात्र संगठनोंं की गतिविधियां

-संगठनों के संभावित उम्मीदवार वोटरों से संपर्क साध रहे

-फाइनल उम्मीदवारों के चयन के लिए हो रही हैं बैठकें
---------------

-टिकट के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की पैरवी

-12 सितंबर को संभावित उम्मीदवारों के पर्चे होंगे दाखिल

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज होने लगी है। जी-20 के चलते डीयू बंद(6-10 सितंबर तक) होने के कारण अब संगठन सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, पर वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। 12 सितंबर को चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि है, उसके बाद फिर से वोटरों के बीच जाकर प्रचार किया जाएगा।

वहीं, संगठनों ने फाइनल उम्मीदवारों के चयन के लिए बैठकें भी शुरु कर दी है। संभावित उम्मीदवार टिकट पाने के लिए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की पैरवी करा रहे हैं। छात्र संगठनों की चयन समितियों ने भी संभावित प्रत्याशियों में से फाइनल नामों पर मंथन करना शुरु कर दिया है। नाम तय करने के लिए पूर्व डूसू पदाधिकारियों की मदद भी ली जा रही है। डीयू छात्र संघ चुनाव 22 सितंबर को होने हैं। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। जबकि 13 सितंबर को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद यह साफ हो जाएगा डूसू के दंगल में कौन-कौन प्रत्याशी किस्मत अजमाएंंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने कहा कि अब चूंकि डीयू पांच दिनों के लिए बंद है तो फेस टू फेस जाकर प्रचार नहीं कर सकते। ऐसे में अब हॉस्टल व पीजी में जाकर प्रचार किया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय हो जाएंगे। जिससे कि वोटरों से संपर्क साधा जा सके। अब पूरा जोर सोशल मीडिया पर ही रहेगा। एनएसयूआई दिल्ली अध्यक्ष कुणाल सेहरावत ने बताया कि डीयू बंद होने पर हमने सोशल मीडिया से प्रचार को अपना हथियार बनाया है। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से पहले, दूसरे व तीसरे वर्ष के छात्रों से बात कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed