फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Social media cannot replace the joy of reading books.

Noida News: पुस्तकों को महसूस करने का आनंद नहीं दे सकता सोशल मीडिया

Thu, 25 Sep 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:40 PM IST
सार

नोएडा के मारवाह स्टूडियो में 11वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने किताबों के अनुभव को सोशल मीडिया से श्रेष्ठ बताया। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने साहित्य और संस्कृति पर संवाद किया।

विज्ञापन
Social media cannot replace the joy of reading books.

विस्तार

पुस्तकों को महसूस करने का आनंद नहीं दे सकता सोशल मीडिया
विज्ञापन

नोएडा। मारवाह स्टूडियो परिसर में बृहस्पतिवार को 11वें ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। समारोह की अध्यक्षता एएफटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ संदीप मारवाह ने की। सोशल मीडिया के युग में पुस्तकें पढ़ना क्यों आवश्यक है, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों ने बताया कि पुस्तकों को छूने, महसूस करने और उनकी महक को आत्मसात करने का आनंद सोशल मीडिया नहीं दे सकता। कार्यक्रम की शुरुआत एक अंतरराष्ट्रीय फूड फेस्टिवल के साथ हुई, जिसने वैश्विक संस्कृति और विविधता का अनुभव पेश किया। आयोजन ने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नए संवाद और प्रेरणा का मंच तैयार किया। उद्घाटन समारोह में रवांडा, कोमोरोस, लेसोथो, आस्ट्रेलिया, क्यूबा, फिलिस्तीन और पनामा के राजनयिकों ने भी शिरकत की। लेखक तन्मय दुबे, हिंदी लेखक नरेंद्र नागदेव, कवि एवं आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार,पुरस्कार विजेता लेखिका आभा अयंगर सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed