फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   social activist murder

Noida News: समाजसेवी के कातिलों तक पहुंची पुलिस, जल्द होगा खुलासा

Wed, 06 Aug 2025 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
social activist murder
समाजसेवी के कातिलों तक पहुंची पुलिस, जल्द खुलासा
विज्ञापन

-बिसरख कोतवाली क्षेत्र रोजा जलालपुर गांव में समाजसेवी नरेश की हत्या का मामला
-बुधवार को दादरी विधायक ने भी घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना, खुलासे का भरोसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस समाजसेवी नरेश प्रजापति की हत्या का जल्द खुलासा करेगी। हत्यारोपी बुलंदशहर से जुड़े है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन में हत्या की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं बुधवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर मृतक के घर पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया है।


ग्रेनो वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव के रहने वाले नरेश प्रजापति का शव तीन अगस्त की सुबह बुलंदशहर में नदी के किनारे मिला था। वहां पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस ने भी मदद नहीं की। गुस्साएं परिजनों ने कोतवाली का घेराव किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अफसरों का कहना है कि नरेश की हत्या बुलंदशहर में की गई है। वो यहां से अकेले गए थे। हत्या के पीछे पैसों का लेनदेन सामने आ रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed