फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Smugglers killed in cow guards train, five injured

गो रक्षकों की गाड़ी में तस्करों ने मारी टक्कर, पांच घायल

Tue, 04 May 2021 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Smugglers killed in cow guards train, five injured
फिरोजपुर झिरका। मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे पर गांव रीगड़ के नजदीक तस्करों का पीछा कर रहे गो रक्षकों की गाड़ी में तस्करों की एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इसके बाद गो रक्षकों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीन गो रक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 2 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गो रक्षा दल के सदस्य मोनू मानेसर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तस्कर गोवंशों को एक गाड़ी में भरकर राजस्थान की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने गो रक्षा दल के अन्य सदस्यों के साथ मुंबई मेगा एक्सप्रेसवे पर गांव रीगड़ तक तस्करों की गाड़ी का पीछा किया। तभी पीछे से एक स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार मनोज, राहुल और शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोक और विजेंदर को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, तस्कर तीन गोवंशों को रास्ते में छोड़कर कटी घाटी की ओर फरार हो गए। इसके बाद गोवंशों को पुलिस के सहयोग से गोशाला में भिजवा दिया गया। इस बारे में सीएस स्टाफ प्रभारी कंवरपाल का कहना है कि अब तक पुलिस को इस बाबत कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलने पर तस्करों के खिलाफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed