फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'Slingshot gang' exposed: They scout houses by pelting stone

Noida News: कंकड़ मारकर लेते थे घर की टोह, गुलेल गैंग बेनकाब

Sun, 05 Jul 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
'Slingshot gang' exposed: They scout houses by pelting stone
कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने की कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बंद मकानों में चोरी करने वाले गुलेल गैंग का खुलासा करते हुए कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की बाइक व अन्य सामान बरामद किए हैं। इनकी पहचान बुलंदशहर के फिरोज उर्फ बबलू और छलेरा गांव निवासी आशीष के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी सबसे पहले चोरी की बाइक से रेकी करते थे। जिन घरों के बाहर अखबार जमा रहता या लंबे समय तक लाइट बंद रहती, उन्हें निशाने पर रखते। इसके बाद वारदात के दिन गुलेल से मकान पर कंकड़ मारकर देखते कि अंदर कोई मौजूद है या नहीं। यदि कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती तो घर में दाखिल होकर दोनों महज 15 से 30 मिनट में जेवर, नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य सामान लेकर भाग जाते थे।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। फिरोज गिरोह का सरगना है। वह तीसरी कक्षा तक पढ़ा है। कई वर्षों से वह अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह दिन में टैक्सी चलाता था और रात होते ही साथी के साथ वारदात को अंजाम देता था। वहीं, बीए पास आशीष पर भी विभिन्न थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

चोरी के सामान के खरीदारों की तलाश
एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एनसीआर के शहरों में घटनाएं करने की बात कही है। नोएडा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चोरी के जेवर और इलेक्ट्रॉनिक सामान किसे बेचते थे। आशंका है कि चोरी का माल ठिकाने लगाने के लिए अलग नेटवर्क काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed