{"_id":"641b5bbd6032eea205072d1a","slug":"six-youths-on-a-bike-challan-was-cut-when-it-went-viral-on-social-media-grnoida-news-c-23-1-noi1091-5297-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक बाइक पर छह युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक बाइक पर छह युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो काटा चालान
विज्ञापन
एक बाइक पर छह युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो काटा चालान
-वीडियो में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राइज पुलिस चौकी के सामने से गुजरते दिखे बाइक सवार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बाइक छह युवकों ने सवार होकर खुलेआम ट्रैफिक पुलिस को चुनौती दे डाली। इतना ही नहीं यह युवक बिना हेलमेट पहने थे और राइज पुलिस चौकी के सामने से निकल गए, लेकिन पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लगी। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर यह वायरल त यातायात पुलिस ने सज्ञान लेते हुए बाइक पर दो हजार का चालान कर दिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक बाइक पर छह युवक सवारी करते हुए दिख रहे हैं। यह युवक ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक पुलिस चौकी के सामने से निकल कर गए हैं। वायरल वीडियो पर लोग टिप्पणी कर रहे हैं कि कुछ लोग खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना हेलमेट एक बाइक पर कार से भी ज्यादा युवक सवार होकर हादसे को न्योता दे रहे हैं। इस तरह के लापरवाह लोग दूसरे लोगों की भी जान जोखिम में डालते हैं। लोगों ने इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले का सज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बाइक का दो हजार रुपये का चालान किया है। वहीं बिसरख थाना पुलिस बाइक नंबर के आधार युवकों के बारे में पता लगाने में जुटी है।