Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   six year old boy bitten by a dog instead of helping owner walked away with a smile In Noida

खूंखार 'टॉमी': नोएडा में छह साल के दानियाल को कुत्ते ने किया लहुलुहान, मालिक मदद की जगह मुस्कुरा के चल दिया

Thu, 21 Sep 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 09:01 PM IST
सार

बीते दिनों भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक सोसाइटी में टहल रही दंपती पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि मामले में एफाईआर दर्ज कर ली गई थी लेकिन कोई खास एक्शन नहीं लिया गया था। 

विज्ञापन
six year old boy bitten by a dog instead of helping owner walked away with a smile In Noida
नोएडा में छह साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने छह वर्षीय मासूम बच्चे को काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बच्चे के पिता ने सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि घटना के बाद कुत्ते का मालिक रोते हुए बच्चे को समझाने के बजाए हंसते हुए घटनास्थल से चला गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

थाने में दी शिकायत में सोसाइटी निवासी मुदस्सिर खान ने बताया कि बुधवार रात उनका छह वर्षीय बेटा दानियाल खान, सोसाइटी परिसर में टहल रहा था। इस दौरान एक दंपति अपने कुत्ते को घुमा रहे थे। अचानक कुत्ते ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बेटे की जांघ में अपने दांत गढ़ाकर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्चों ने घर जाकर रोते हुए इस बात की जानकारी परिजनों को दी। तुरंत बच्चे को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जब सोसाइटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक करवाई गई तो पता चला कि टॉवर-7 में रहने वाले राहुल के कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुत्ते द्वारा बच्चों को काटे जाने के बाद भी राहुल और उसकी पत्नी ने बच्चे से उसका हाल तक नहीं पूछा और अपने कुत्ते को लेकर घर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जानकारी की जा रही है। आए दिन पालतू व लावारिस कु्त्तों द्वारा लोगों को काटकर घायल करने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। वहीं डॉग पॉलिसी लागू होने पर भी संबंधित विभाग द्वारा खासा कार्रवाई नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन

बता दें बीते दिनों भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक सोसाइटी में टहल रही दंपती पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि मामले में एफाईआर दर्ज कर ली गई थी लेकिन कोई खास एक्शन नहीं लिया गया था। कोई ठोस कानून ना होने से ऐसे मामलों की संख्या में खासा इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed