फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six-time MLA Mohan Singh Bisht became the Deputy Speaker of the Assembly.

Noida News: छह बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा उपाध्यक्ष बने

Thu, 27 Feb 2025 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:33 PM IST
विज्ञापन
Six-time MLA Mohan Singh Bisht became the Deputy Speaker of the Assembly.
मुख्यमंत्री ने बिष्ट के नाम का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छह बार के भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद के लिए सदन में उनके नाम को प्रस्तावित किया। इसका अनुमोदन पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया। भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा ने उपाध्यक्ष पद के लिए दूसरे प्रस्ताव को सदन में पेश किया। विधायक गजेंद्र सिंह यादव ने इसका समर्थन किया। फिर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बिष्ट के नाम का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

इस बार बिष्ट मुस्तफाबाद सीट से जीते हैं। आप प्रत्याशी आदिल अहमद खान को उन्होंने 17,578 वोटों से हराया। बिष्ट को 85218 वोट मिले। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमिन (एआईएमआईएम) के मोहम्मद ताहिर हुसैन 33474 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 1998 से 2015 तक बिष्ट ने करावल नगर सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनकी सीट बदल दी गई थी। करावल नगर से कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने जीत दर्ज की। बिष्ट 1998, 2003, 2008, 2013, 2020 में भी जीते थे। वे 2015 के विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा से हारे थे। बिष्ट प्रदेश भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिल्ली के नेताओं और खासकर उत्तराखंड के लोगों में उनकी बड़ी पहचान है। विधायक चुने जाने के बाद बिष्ट ने कहा था कि मुस्तफाबाद विधानसभा का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article