{"_id":"654717fe8879b783300a0b16","slug":"six-students-won-the-examination-conducted-under-amar-ujala-s-hamrahi-scholarship-scheme-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला: हमराही छात्रवृत्ति परिक्षा में छह बच्चों ने मारी बाजी, 10वीं-12वीं के तीन-तीन छात्रों को मिले चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला: हमराही छात्रवृत्ति परिक्षा में छह बच्चों ने मारी बाजी, 10वीं-12वीं के तीन-तीन छात्रों को मिले चेक
Sun, 05 Nov 2023 10:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:42 AM IST
सार
अमर उजाला हमराही योजना के तहत समाचार वितरक परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। 10वीं और 12वीं में 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों को चेक देकर पुरस्कृत किया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला की हमराही छात्रवृत्ति योजना के तहत हुई परीक्षा में छह विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इसमें 10वीं और 12वीं के तीन-तीन छात्रों को 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। शनिवार को अमर उजाला कार्यालय छात्रवृत्ति की राशि पाकर इन बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
नोएडा ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक बच्चों ने हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। जिसमें 10वीं कक्षा के गौरव तिवारी, शरद पाल, शिखर मौर्या और 12वीं कक्षा से आयूष, पूजा सिंह और रिया गौतम ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
परीक्षा में सफलता मिलने के बाद छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर की। गौरव तिवारी ने बताया कि अमर उजाला की इस मुहिम से वह काफी खुश हैं। ऐसे मौके मिलने से एक छात्र का मनोबल बढ़ता है। वहीं आयूष ने कहा कि परीक्षा की मेहनत आज सफल हो गई। काफी खुशी का अनुभव कर पा रहा हूं।
विज्ञापन
अहम है कि अमर उजाला हमराही योजना के तहत समाचार वितरक परिवारों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। 10वीं और 12वीं में 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।