फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six months extension to the school, the school will open from today

Noida News: स्कूल को छह महीने की मोहलत, आज से खुलेगा स्कूल -

Thu, 04 May 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Six months extension to the school, the school will open from today
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को छह माह की मोहलत, आज से शुरू होंगी कक्षाएं
विज्ञापन

- 1500 के बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्राधिकरण ने दी रियायत, दो किस्तों में चुकानी होगी बकाया राशि

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने उत्तराखंड पब्लिक स्कूल को बकाया राशि चुकाने के लिए छह माह की मोहलत दी है। बुधवार शाम को स्कूल पर लगी सील हटा दी गई। बृहस्पतिवार से स्कूल में नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। प्राधिकरण ने स्कूल को दो किस्तों में बकाया जमा कराने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
सेक्टर-56 के ई-1 ए में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल है। वर्ष 1991 में उत्तराखंड जन कल्याण परिषद को स्कूल के लिए 3549 वर्गमीटर भूमि आवंटित की गई थी। वर्ष 1992 में जमीन पर कब्जा दे दिया गया। भूखंड का आवंटन 600 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से हुआ था। स्कूल प्रबंधक ने कुल आवंटन राशि का 20 प्रतिशत पैसा जमा कराया था। जबकि 80 फीसदी रकम बकाया थी। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल पर प्राधिकरण का करीब 17 करोड़ रुपये बकाया है। प्राधिकरण की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी स्कूल ने जवाब नहीं दिया। मामले में प्राधिकरण ने 24 अप्रैल को स्कूल सील कर दिया था।
विज्ञापन


कार्रवाई से स्कूल में पढ़ने वाले 1500 विद्यार्थियों के अभिभावक परेशान थे। हालांकि स्कूल ने छात्राें के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थी, लेकिन इसमें बहुत कम छात्र जुड़ रहे थे। बीते रविवार को अभिभावकों ने बैठक कर तीन दिन के अंदर स्कूल खोलने का अल्टीमेटम दिया था। ऐसा नहीं करने पर स्कूल प्रबंधकों के घर के बाहर अभिभावक और विद्यार्थियों के प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद स्कूल की तरफ से दो किस्तों में प्राधिकरण को 4.19 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। शेष राशि जमा करने के लिए वक्त मांगा गया। बुधवार को अभिभावक सीईओ से मिले। अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए स्कूल को खोलने की अनुमति दी गई है। स्कूल को एक किस्त 15 अगस्त और दूसरी 30 नवंबर तक जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
1500 छात्रों के भविष्य को देखते हुए शर्त के साथ स्कूल खोलने का मौका दिया गया है। छह माह में स्कूल प्रबंधन को दो किस्तों में बकाया राशि चुकानी होगी। राशि जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। - वंदना त्रिपाठी, नोएडा प्राधिकरण ओएसडी

सील हटने के बाद स्कूल में बृहस्पतिवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्राधिकरण ने स्कूल को बड़ी राहत दी है। - स्कूल प्रबंधक, उत्तराखंड पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed