{"_id":"69b44fb9d55b3cb9e10cb0de","slug":"six-arrested-for-duping-nris-by-offering-ott-subscriptions-at-low-prices-noida-news-c-1-noi1095-4047026-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कम कीमत पर ओटीटी सब्सक्रिपशन दे एनआरआई से करते थे ठगी, 6 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कम कीमत पर ओटीटी सब्सक्रिपशन दे एनआरआई से करते थे ठगी, 6 पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली फेज-1 पुलिस ने किया नोएडा में चल रहे अवैध कॉल सेंटर का खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारत, अमेरिका समेत अन्य देशों के ओटीटी प्लेटफॉर्म का कम कीमत पर सब्सक्रिप्शन देकर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी नोएडा से एनआरआई लोगों के साथ ठगी करते थे। कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खाते में विदेश से लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन मिले हैं।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-2 में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा था। गिरफ्तारों की पहचान जामिया नगर दिल्ली निवासी मोहसिन, विजयनगर निवासी नौशाद, सोनीपत निवासी सुनील, सराय रोहिल्ला निवासी शमीम, सैफ रजा और इरफान के रूप में हुई है।
-- -- -- -- --
पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले विदेश में रहने वाले भारतीय लोगों को फोन पर संपर्क करते थे। इसके बाद अपनी कंपनी और ऑफर के बारे में जानकारी देकर कम दामों में फर्जी तरीके से सब्क्रिप्शन देते थे। वहीं आरोपी बीच में सेवा देना बंद कर बहाने बनाने लगते थे और ग्राहकों से दोबारा चार्ज वसूल कर ठगी करते थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक सब्सक्रिप्शन लेते थे। उस प्लेटफॉर्म के कंटेंट को देखने के दौरान एक सॉफ्टवेयर डिवाइस से उसे कॉपी कर लेते थे। इसके बाद जिस एनआरआई को जरूरत होती थी, उसे अपनी कंपनी के वेबसाइट पर जाकर लिंक के जरिए कंटेंट देखने का ऑफर देते थे। इसकी कीमत विदेश में मिलने वाले सब्सक्रिप्शन से कम होती थी। विदेशों में 12 से 24 महीने के लिए 100 से 300 डॉलर तक लेते थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन हजार अमेरिकी नागरिक और एनआरआई से ठगी
इन आरोपियों के पास हजारों एनआरआई का डाटा मिला और बैंक अकाउंट में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन मिला है। अब तक की जांच में एक हजार से अधिक ऐसे एनआरआई मिले हैं जिनके साथ ठगी हुई है। अभी जांच में तीन हजार से अधिक अमेरिकी नागरिकों और एनआरआई से ठगी की बात कही जा रही है।