फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sisters pray for long life of their brothers

Noida News: बहनों ने तिलक कर मांगी भाइयों की लंबी आयु

Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sisters pray for long life of their brothers
भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन- संवाद
योगनगरी में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित भैया दूज का पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर अपने स्नेह का इजहार किया।
विज्ञापन




भैया दूज मनाने के लिए ऋषिकेश के बाजारों में भी धूम रही। बाजारों में सुबह से ही बहन अपने भाइयों के लिए नारियल और मिठाइयां खरीदती हुई नजर आई। कई ध्याणियां अपने ससुराल से भाई दूज मनाने के लिए अपने मायके पहुंची। वहीं बहुत सारे भाइयों ने अपने बहनों के ससुराल में पहुंचकर भैया दूज मनाया।
विज्ञापन


इस पर्व पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर कलावा बांधा। उसके बाद बहन ने भाई की मंगल आरती की। भाई को स्नेह स्वरूप नारियल भेंट किया। भाइयों ने भी बहनों को सुविधानुसार उपहार और पैसे भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित सुमित गौड़ ने बताया कि मान्यता है कि सूर्य की पुत्री यमुना अपने भाई यम को बहुत स्नेह करती थीं। उन्हें अक्सर अपने घर में खाना खाने के लिए बुलाया करती थीं लेकिन व्यस्त रहने के कारण यम नहीं पहुंच पाते थे। एक बार जब यमुना के बुलाने पर यम उनके घर पहुंचे तो उन्होंने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया।


उन्हें ढेर सारे पकवान खिलाए। जिस दिन यम यमुना के घर गये, वह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी। उस दिन यमुना माता ने अपने भाई से वचन मांगा कि वह हर साल उसी दिन उनके घर आया करेंगे। बहन के स्नेह से प्रभावित यमराज ने वचन दिया कि इस दिन जो भी बहन अपने भाई को तिलक करेगी, उसका भाई दीर्घायु होगा। वह अकाल मृत्यु से दूर रहेगा।

भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन- संवाद

भैयादूज पर भाई को तिलक करती बहन- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed