फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sisodia's wife's health deteriorated again, hospitalized

Noida News: सिसोदिया की पत्नी तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 04 Jul 2023 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Sisodia's wife's health deteriorated again, hospitalized
मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं सीमा सिसोदिया
विज्ञापन

इस बीमारी में दिमाग शरीर से धीरे-धीरे खो देता है नियंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ महीने के अंदर सीमा सिसोदिया को तीसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की माने तो सीमा सिसोदिया पिछले 23 साल से न्यूरो संबंधित बीमारी मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैंं। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। इसमें दिमाग धीरे-धीरे शरीर पर से नियंत्रण खो देता है। बताया जा रहा है कि घर में अकेले रहने के कारण सीमा सिसोदिया के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा रहा है और तनाव के कारण उनकी सेहत और खराब हो गई है।
डॉक्टरों के अनुसार, बीमारी के बढ़ने के कारण सीमा सिसोदिया का धीरे-धीरे अपने शरीर पर नियंत्रण कम होता जा रहा है। उन्हें आगे के इलाज और देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दुनिया भर में मल्टीपल स्केलेरोसिस का कोई ज्ञात इलाज नहीं है। कुछ प्रकार की दवाएं, फिजियोथेरेपी और ट्रीटमेंट के जरिये ही रोग की शुरुआत को धीमा और कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन



बॉक्स

दिख रहे हैं गंभीर लक्षण
डॉक्टरों ने बताया कि सीमा सिसोदिया में ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनके चलने की क्षमता कम हो रही है। उन्हें खड़े होने पर अपना संतुलन बनाए रखने के दौरान गिरने का खतरा है। आंत और मूत्राशय नियंत्रण की भी समस्याएं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सीमा सिसोदिया की शारीरिक स्थिति को देखते हुए उन्हें नियमित रूप से फिजियोथेरेपी और दवाइयों की जरूरत है ताकि बीमारी के लक्षण और उसके असर को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article