{"_id":"68bdd1e5a96c0527b30d9734","slug":"siddharthnagar-news-vignaharta-was-bid-farewell-amidst-cheers-na-news-c-227-1-sdn1003-144176-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जयकारे के बीच हुई विघ्नहर्ता की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जयकारे के बीच हुई विघ्नहर्ता की विदाई
Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के जमुआर घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करते पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
शोहरतगढ़। अनंत चतुर्दशी के मौके पर पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार किया गया। शोभायात्रा के बीच बड़े ही धूम-धाम और गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच डोईनदी में मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। कस्बे को पुलिस की छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पुलिस के जवानों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था। नगर पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से एकत्रित होकर नगर भ्रमण करते हुए डोई शिवमंदिर पर पहुंचा। पुजारी बाबा बालक दास ने सभी प्रतिमाओं का मंत्रोच्चार कर आरती करने के बाद डोई नदी में विसर्जित किया। शोभायात्रा में सीओ पवीन प्रकाश, अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अक्षय कसौधन, इंद्रेश वर्मा, शिवा निषाद, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।