{"_id":"68bdd7415c27d531fd01510f","slug":"siddharthnagar-news-no-net-no-safety-arrangements-life-in-danger-due-to-open-transformer-na-news-c-227-1-sgkp1033-144207-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जाली न सुरक्षा के इंतजाम...खुले में ट्रांसफार्मर से खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जाली न सुरक्षा के इंतजाम...खुले में ट्रांसफार्मर से खतरे में जान
Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड़ पर खुले मे रखा गया ट्रांसफार्मर। संवाद
-चौराहे और कस्बों में बिना जाली के ट्रांसफाॅर्मर हो रहे हादसे, डुमरियागंज में खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर चली गई किशोर की जान
-इससे पहले भी खुले में ट्रांसफाॅर्मर और तार टूटने से हो चुके हैं हादसे, शहर से लेकर देहात तक बिना जाली और सड़क के किनारे लगा है ट्रांसफाॅर्मर
सिद्धार्थनगर। जिले में शहर से लेकर गांव तक और चौराहे से लेकर कस्बे तक सड़क के किनारे खुले में ट्रांसफाॅर्मर से हादसे की आशंका बनी हुई है। चार दिन पहले डुमरियागंज में खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर की चपेट से एक किशोर की जान चली गई। इसके अलावा भी जिले में भी पहले बिजली निगम की लापरवाही जिंदगी निगल चुकी है। बावजूद इसके व्यवस्था में बदलाव के ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से हादसे पर हादसे हो रहे हैं। रविवार को नगरीय क्षेत्र में ट्रांसफाॅर्मर की पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई।
नगर में ट्रांसफाॅर्मर की पड़ताल में भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रांफाॅर्मर खुले में मिले। अधिकांश सड़क के किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर पर जाली नहीं लगाई गई है। एकाध स्थान पर जाली तो लगी मिला था, लेकिन वह भी टूट कर गिर चुकी है। साड़ी तिराहा के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की जाली पूरी तरह से खुल चुकी है। जाली टूट कर गिर चुकी है। कमोबेश यही हाल शहर के खजुरिया रोड, स्टेशन, कपड़े वाली, नवीनमंडी रोड, सिंहेश्वरी मंदिर के पास दिखा। यह वे स्थान हैं जहां भाेर में चार बजे से लेकर रात के 12 बजे तक लोगों का आना-जाना रहता है। मोहल्ला और बाजार होने के कारण बच्चे भी आते- जाते रहते हैं, जिससे उन्हें बड़ा खतरा हो सकता है। कई बार लोग इन ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आकर झुलस चुके हैं। वाहन सवार भी टकराकर बचे हैं। कई तो सड़क की पटरी पर ही है। अगर उन्हें पीछे कर दिया जाए और जाली लगा दी जाए तो समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
-- -
नगर में कई जगह पर खुले में है ट्रांसफाॅर्मर
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय के रोडवेज बस स्टेशन गेट के बगल में ही खुले में ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। यहां रोजाना सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है, लेकिन फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड के निसवा काॅलेज के निकट तथा राजेन्द्र नगर वार्ड में यतीमखाना के पास सड़क किनारे खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर कभी भी दुघर्टना का कारण बन सकता है। सार्वजनिक स्थानों पर आबादी के बीच रखे ट्रांसफाॅर्मरों के पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। आलम यह है कि ट्रांसफाॅर्मरों से आए दिन स्पार्किंग होने के साथ विस्फोट होता रहता है, जो किसी को भी दहशतजदा कर देता है। मंदिर चौराहा से थोड़ा पहले निरीक्षण भवन के निकट तथा परिवहन निगम रोडवेज बस स्टेशन के गेट के करीब सड़क से सटाकर 400-400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर बिजली आपूर्ति के लिए लगे हुए हैं, जहां पर सुरक्षा के कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए हैं। ब्लॉक कार्यालय के सामने जिला परिषद मार्केट में लगे ट्रांसफाॅर्मर के चारों तरफ फ्लैक्स बोर्ड के जरिये बैरिकेडिंग तो कर दी गई है, लेकिन रोडवेज बस स्टेशन गेट के सामने और निरीक्षण भवन के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर खुले में रखे हुए हैं। यहां राहगीरों की आवाजाही लगी रहती है। वहां स्पार्किंग से चिंगारी फूटती है तो राहगीर सहम जाते हैं। नगर के राजेश चौरसिया, आकाश, आफाक, अमित सिंह, आबिद, गुड्डू, असलम, इसरार आदि ने बिजली निगम से नगर में लगे ट्रांसफाॅर्मरो के पास जाली लगाकर बैरिकेडिंग कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा ट्रांसफाॅर्मर
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बुढ़िया टायर के परिसर में 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया गया है। प्रधानाध्यापक विपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफाॅर्मर को हटवाने के लिए बिजली निगम के साथ ही अपने बीईओ को कई बार पत्र लिखा गया। मगर आज तक इसे हटवाने की जहमत नहीं उठाई गई, जिससे बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान खेलते समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय कठौतिया गोकुल के गेट के बगल 10 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है, जहां पर बिजली आपूर्ति के दौरान स्पार्क भी होता रहता है। यहां भी किसी घटना को नकारा नहीं जा सकता है।
-- -
ट्रांसफाॅर्मर की चपेट में आकर मासूम की हो गई थी मौत
बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। चार दिन पहले डुमरियागंज नगर पंचायत के महाराजा अग्रसेन नगर वार्ड निवासी 11 वर्षीय बालक अल्तमश की ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर के पास आम का पत्ता तोड़ने गया था। करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गया, जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
-- -
इन घटनाओं में जा चुकी है जान
इससे बांसी कस्बे में बिजली के तार नीचे लटकने के कारण ट्रक संपर्क में आ गया और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इससे पहले नगर के सिद्धार्थ तिराहा के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई थी। वहीं, हर माह गांव और कस्बों में छत की ढलाई करते समय सरिया तार के संपर्क में आ जाने से किसी ने किसी की जान जा रही है। छह दिन पहले बांसी कोतवाली क्षेत्र में छत की ढलाई के समय एचटी लाइन के संपर्क में आने व्यक्ति की जान चली गई थी।
-- -
चेयरमैन लगा चुके हैं गुहार
बढ़नी। नगर पंचायत बढ़नी कबे बढ़नी बाजार के वार्ड संख्या 7 (कल्लनडीह) में लोगों के घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइनें मौत का साया बनी हुई हैं। नगर पंचायत बढ़नी बाजार के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने तत्काल इन खतरनाक तारों को हटाने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत लालू प्रसाद यादव ने बताया कि हाईटेंशन तार हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को जैसे ही निर्देश मिलेगा, उसे हटा दिया जाएगा।
-- -
खुले में रखा ट्रांसफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत
इटवा। कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर घनी आबादी में खुले में रखा ट्रांसफाॅर्मर दुर्घटना को दावत दे रहा है। ट्रांसफाॅर्मर को सुरक्षित रखने के लिए किनारे कोई बाड़ नहीं लगाई गई है। तारों के मकड़जाल व खुले में रखे ट्रांसफाॅर्मर से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा कहते हैं कि बिजली निगम के जिम्मेदार कर्मियों को आमजनों की सुरक्षा के लिए इस ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ लोहे के कंटीले बाड़ अवश्य लगा देना चाहिए।
-- -
नगर में बिना जाली के ट्रांसफाॅर्मर मौत को दावत
बढ़नी। बढ़नी नगर पंचायत के मात्र एक ट्रांसफाॅर्मर जोकि गोला बाजार में लगा हुआ है, उसी पर जाली लगाई गई है। बाकी अन्य वार्ड में जैसे अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1, मिल कॉलोनी वार्ड नंबर 2, नेशनल हाईवे 730 सड़क के बगल में समय माता स्थान के पास, रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने सहित सभी वार्डों में बिना जाली के ट्रांसफाॅर्मर रोड से सटे लगाए गए हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
-- -
डुमरियागंज नगर में लगे 15 ट्रांसफाॅर्मरों में से 11 ट्रांसफाॅर्मर की बैरिकेडिंग और जाली लगाने का कार्य कराया जा चुका है। शेष ट्रांसफाॅर्मरों का उच्चीकरण कराकर वहां बैरिकेडिंग और जाली लगाने का काम करवाया जाएगा, जिससे हादसे की आशंका न रहे।
- संतोष कुमार त्रिपाठी, एक्सईएन, डुमरियागंज विद्युत डिवीजन
-- -
बोले जिम्मेदार
खुले में रखे गए ट्रांसफाॅर्मर का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट बनाई जाएगी और ट्रांसफाॅर्मर पर जाली लगवाई जाएगी। सर्वे के लिए दिशा-निर्देश दिया जाएगा।
अजय कुमार, एसई