{"_id":"68e153b05dfda7b03c06fb6f","slug":"siddharthnagar-news-no-need-to-wander-for-x-ray-examination-na-news-c-227-1-sdn1003-145855-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्स-रे जांच के लिए नहीं होगा भटकना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्स-रे जांच के लिए नहीं होगा भटकना
Sat, 04 Oct 2025 10:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. सीबी चौधरी। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जल्द एक्स-रे की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नये भवन में जगह चिह्नित कर लिया है।
लाइसेंस मिलते ही एक्सरे का संचालन शुरू कर देगा। इस समय नये भवन में एक्स-रे की सुविधा नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है।
नये भवन में वर्तमान समय में आर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी व मेडिसिन की ओपीडी संचालित होती है, जबकि लगभग सभी विभागों में समस्याओं को लेकर एक्स-रे जांच लिखी जाती है, जबकि आर्थों व न्यूरो में 90 प्रतिशत मरीजों को एक्स-रे जांच लिखी जाती है। ऐसे में नए भवन में एक्सरे की सुविधा नहीं होने से मरीजों को असुविधा होती है।
मेडिकल कॉलेज में पुराने भवन, एमसीएच विंग व ट्रामा सेंटर में एक्सरे की सुविधा है। वहां पर मरीजों का तत्काल एक्स-रे भी किया जाता है, लेकिन जिस व्यक्ति को पैर व कमर में समस्या होती है, उन्हें नए भवन से अन्य जगहों पर एक्स-रे करवाने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि नए भवन में एक्स-रे की सुविधा मिले तो उन्हें अन्य भवनाें का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।