{"_id":"63d77d6876dbe1541509a04b","slug":"shyam-lal-college-students-will-learn-the-tricks-of-stock-exchange-and-ai-noida-news-c-340-1-del1004-4076-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्याम लाल कॉलेज के छात्र सीखेंगे स्टॉक एक्सचेंज और एआई के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्याम लाल कॉलेज के छात्र सीखेंगे स्टॉक एक्सचेंज और एआई के गुर
विज्ञापन
-बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स के सहयोग से शुरू होने जा रहा है ऐड ऑन कोर्स
-शार्ट टर्म के इन कोर्सेज को पढ़ाई के साथ भी कर सकते हैं छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज के छात्र अब स्टॉक एक्सचेंज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(ए आई) के गुर सीखेंगे। कॉलेज का सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट ऐड ऑन कोर्स शुरू करने जा रहा है। स्टॉक ट्रेडिंग कोर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, डिजिटल एंड सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के सहयोग से शुरू होगा।
तीस घंटे की अवधि वाले स्टॉक मार्केट कोर्स में छात्र स्टॉक मार्केट में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। इस कोर्स के लिए ओरिएंटेशन सेशन पहली फरवरी को होगा और 6 फरवरी को कक्षाओं की शुरुआत होगी। जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग व डिजिटल एंड सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स के लिए कक्षाएं 31 जनवरी से शुरू होंगी। यह सभी वैकल्पिक कोर्स है। छात्र अपना कौशल बढ़ाने के लिए इनमें दाखिला ले सकते हैं। इन्हें कॉलेज की पढ़ाई के साथ भी किया जा सकता है। कॉलेज प्रशासन का मानना है छात्रों में स्किल को बढ़ावा देने के लिए ही इन कोर्सेज को शुरू किया है। वर्तमान समय मे इन क्षेत्रों में छात्रों का ज्ञान होना जरूरी है। यह कोर्स भविष्य में उनके लिए रोजगार के दरवाजे भी खोल सकते हैं। इनमें दक्षता हासिल कर भविष्य में अपने व्यवसाय को भी खड़ा कर सकते हैं।