Shrikant Tyagi: 10 अगस्त को सरेंडर कर सकता है बदजुबान त्यागी, कोर्ट में दिया आवेदन, घोषित है 25 हजार का इनाम
त्यागी 10 अगस्त को सरेंडर कर सकता है। हालांकि सोमवार को भी कोर्ट के चारों तरफ पुलिस जांच में लगी हुई है। कोर्ट में सभी आने वालों की जांच की जा रही है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने त्यागी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की ओमेक्स सिटी सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सरेंडर करने के लिए सोमवार को कोर्ट में आवेदन दिया है। श्रीकांत त्यागी घटना के बाद से फरार चल रहा है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम घोषित कर दिया था।
सूत्रों के अनुसार, त्यागी 10 अगस्त को सरेंडर कर सकता है। हालांकि सोमवार को भी कोर्ट के चारों तरफ पुलिस जांच में लगी हुई है। कोर्ट में सभी आने वालों की जांच की जा रही है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने त्यागी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
त्यागी के गुर्गों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
इससे पहले रविवार रात ओमेक्स सोसायटी में घुसकर उपद्रव मचाने वाले त्यागी के15 गुर्गों में से छह को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसके बाद सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
डिप्टी सीएम बोले- कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे
श्रीकांत त्यागी के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सरकार इस मामले में गंभीरता से ले रही है। श्रीकांत त्यागी को कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सहारनपुर में पुलिस अलर्ट
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सहारनपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। श्रीकांत की लोकेशन सोमवार को सहारनपुर में मिलने की चर्चा रही। हालांकि, अधिकारी भी इसकी पुष्टि नहीं कर पाए, फिर भी एसएसपी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि श्रीकांत की अंतिम लॉकेशन सहारनपुर मिली है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिर भी जनपद पुलिस और सर्विलांस को सतर्क कर दिया गया है। जनपद के उत्तराखंड, हरियाणा और पड़ोसी जिलों से लगी सीमाओं पर चेकिंग कराई जा रही है। श्रीकांत के जहां छुपने की आशंका जताई गई है, वहां भी दिखवाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर श्रीकांत त्यागी सहारनपुर में हुआ तो पुलिस उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लेगी। हालांकि नोएडा पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई सम्पर्क नहीं किया है, फिर भी पूरा सहयोग किया जाएगा। यहां पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।