फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Showed strength in trials for Asian Wrestling Championship

Noida News: एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में दिखाया दमखम

Mon, 24 Jun 2024 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Showed strength in trials for Asian Wrestling Championship
---फोटो
विज्ञापन


एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में दिखाया दमखम
-इंडोर स्टेडियम में किया गया आयोजन, पहला स्थान हासिल करने वाले पहलवान चयनित



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। सेक्टर-21 के इंडोर स्टेडियम में सोमवार को एशियाई सब जूनियर अंडर 15 और जूनियर अंडर-20 कुश्ती का ट्रायल हुआ। इसमें ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल के भार वर्ग में 10 -10 पहलवानों ने दमखम दिखाया। ट्रायल में पहला स्थान हासिल करने वाले पहलवान थाईलैंड में होने वाले एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

अंडर-20 फ्री स्टाइल 57 किग्रा में दिल्ली के अंकुश चंद, 65 किग्रा में तेलंगाना के पिलांगोलिया यादव, 75 किग्रा में आदर्श पाटिल, 86 किग्रा में सचिन सिंह, 97 किग्रा में साहिल जगलन ने जीत हासिल की। अंडर-20 ग्रीको रोमन 55 किग्रा में हरिकेश, 63 किग्रा में हरियाणा के वरुण, 72 किग्रा में हरियाणा के आकाश पुनिया, 82 किग्रा में पंजाब के करण कांबोज, 97 किग्रा में दिल्ली के नमन विजयी रहे। अंडर-20 महिला वर्ग 50 किग्रा में मुस्कान, 55 किग्रा में धनश्री, 59 किग्रा में प्रगति, 65 किग्रा में सारिका, 72 किग्रा में अमृत पुजारी विजयी रहीं। अंडर-15 फ्री स्टाइल 38 किग्रा में साहिल, 44 किग्रा में प्रथमेश, 52 किग्रा में साहिल सिंह, 62 किग्रा में सागर, 75 किग्रा में दिपांशु ने जीत दर्ज की। अंडर-15 ग्रीको रोमन के 38 किग्रा में अनूप, 44 किग्रा में विनय, 52 किग्रा में सांई नाथ, 62 किग्रा में अमनप्रीति, 75 किग्रा में मोहित ने जीत दर्ज की। अंडर-15 महिला वर्ग के 33 किग्रा में रोहिणी, 39 किग्रा में कस्तूरी, 46 किग्रा में रूतुजा, 54 किग्रा में मोनी व 62 किग्रा में रूबीन विजयी रहीं। सभी खिलाड़ी 16 जुलाई से 24 जुलाई तक थाईलैंड में आयोजित होने वाले जूनियर अंडर -15 एवं जूनियर अंडर -20 जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, राजीव शर्मा, जयप्रकाश पहलवान , डॉ एसपी देशवाल, जयप्रकाश शर्मा, राजीव तोमर पहलवान,रामआश्रय यादव एवम कुश्ती संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed