{"_id":"62645ad3362b0a4ede1125dc","slug":"shot-the-prize-crook-running-away-after-snatching-the-pistol-of-the-inspector-noida-news-noi6446178193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे इनामी बदमाश को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहे इनामी बदमाश को मारी गोली
विज्ञापन
नोएडा। तलाशी के दौरान दारोगा का सरकारी पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश और पुलिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को फेज-दो थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम को पकड़ा गया बदमाश कृष्ण उर्फ लेफ्टी 25 हजार का इनामी है। वह सेक्टर-88 में दिनदहाड़े कलेक्शन एजेंट को डंडा मारकर 8.5 लाख रुपये लूट को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना था। लूट की इस वारदात के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 53 हजार रुपये नकद, लूट की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। आरोपी पर ईकोटेक व फेज-2 थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को ककराला पुस्ते के पास संदिग्ध दिखने पर आरोपी की तलाशी की जा रही थी। तलाशी के दौरान कृष्ण दारोगा शकीर खान की सरकारी पिस्टल छीनकर भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली भी चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिससे आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक 11 अप्रैल की दोपहर के समय बागपत निवासी कलेक्शन एजेंट जोगेंद्र से सेक्टर-88 फूल मंडी के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों रकम लूट ली थी। वारदात के बाद पुलिस की तीन टीमें बनाई थीं। पिछले शनिवार को कुलेसरा पुस्ता रोड के पास मुठभेड़ के बाद लूट के दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का लीडर कृष्ण फरार चल रहा था। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।