{"_id":"5e3c72698ebc3ee5a6164a68","slug":"shopping-will-be-fun-with-parking-at-16-aqua-metro-stations-noida-news-noi4905150184","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 स्टेशनों पर होगी पार्किंग, सफर के साथ शॉपिंग का भी मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 स्टेशनों पर होगी पार्किंग, सफर के साथ शॉपिंग का भी मजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग के साथ मिलेगा शॉपिंग का मजा
नोएडा। घाटे में चल रहे नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने आमदनी का जरिया बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। एक्वा लाइन के 16 मेट्रो स्टेशनों पर ‘पार्क एंड राइड’ सुविधा के तहत पार्किंग का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। सफर के साथ शॉपिंग की सुविधा देने के लिए पांच स्टेशनों पर व्यावसायिक स्थान के लाइसेंस दिए जाएंगे। साथ ही, मेट्रो स्टेशनों की कनेक्टिविटी के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) और स्काईवॉक जैसी सुविधा के लिए भी निजी कंपनियों की तलाश की जा रही है। स्टेशनों पर फिल्म, सीरियल और अन्य इवेंट की शूटिंग भी की जा सकेगी। इस साल जनवरी में एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर राइडरशिप का आंकड़ा औसत 23,485 दर्ज किया गया, जबकि 6,72,431 रुपये राजस्व वसूला गया।
गाड़ी खड़ी कर कीजिए सफर
एक्वा लाइन के 10 मेट्रो स्टेशनों पर फिलहाल एनएमआरसी अपने स्तर पर पार्किंग का संचालन कर रहा है। मेट्रो से सफर को बढ़ावा देने के लिए अब छह और स्टेशनों पर पार्किंग मिलेगी। ऐसे में पार्क एंड राइड सुविधा के तहत कुल 16 स्टेशनों पर निजी एजेंसी को जिम्मा सौंपने की तैयारी है। सेक्टर-51, सेक्टर-76, सेक्टर-101, एनएसईजेड, सेक्टर-83, सेक्टर-137, सेक्टर-142, सेक्टर-143, सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-146, सेक्टर-147, सेक्टर-148, परी चौक, अल्फा-1 एवं डेल्टा-1 स्टेशन पर पार्किंग के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। इच्छुक कंपनियां 24 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगी।
शॉपिंग से स्टेशन होंगे गुलजार
हालांकि, एक्वा लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या न होने से व्यावसायिक स्थान खाली पड़े हैं। सेक्टर-51 और सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी हैं। अब सेक्टर-101, सेक्टर-81, सेक्टर-83, सेक्टर-142 और डिपो मेट्रो स्टेशनों पर भी इस तरह की गतिविधियों के लिए लाइसेंस देने की तैयारी है। इसके लिए भी निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
स्टेशनों से जुड़ने का मौका
मेट्रो स्टेशनों की कनेक्टिविटी के लिए प्राधिकरण की मदद से फुटओवर ब्रिज की सुविधा कुछ स्टेशनों पर उपलब्ध है। एनएमआरसी ने स्टेशनों के आसपास पड़ने वाली इमारतों, ऑफिस कांप्लेक्स आदि को भी एफओबी व स्काईवॉक के जरिये जुड़ने का मौका दिया है।
स्टेशनों पर शूटिंग का मौका
पिछले साल 19 अक्तूबर को गिन्नी वेड्स सन्नी फिल्म की शूटिंग एक्वा लाइन के स्टेशन पर हुई थी। नई पॉलिसी के तहत एनएमआरसी ने प्रोडक्शन हाउस, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, शोऑर्गेनाइजर, फिल्म निर्माताओं और प्रदर्शकों को स्टेशन परिसरों प्रयोग की का मौका दिया है। इसके लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इन योजनाओं पर भी काम शुरू सेक्टर-76 व परी चौक मेट्रो स्टेशन को पिंक स्टेशन में तब्दील करने की योजना।
- मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग के पास थीम आधारित मेट्रो मार्केट की जाएगी विकसित।
- मेट्रो स्टेशनों पर क्यूआर आधारित शॉपिंग और डिजिटल मार्केट की सुविधा मिलेगी।
- मेट्रो स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।