फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shopkeeper was selling fake NCERT books, arrested

Noida News: एनसीईआरटी की फर्जी किताबें बेच रहा था दुकानदार, गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper was selling fake NCERT books, arrested
समयपुर बादली इलाके से अलग-अलग कक्षाओं की 4091 किताबें बरामद
विज्ञापन

दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों के कारोबारियों से खरीद रहा था नकली किताबें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने एनसीईआरटी की फर्जी किताबें बेच रहे दुकानदार अरविंद गुप्ता (33) को गिरफ्तार किया है। आरोपी समयपुर बादली इलाके में किताबें बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग कक्षाओं की 4091 किताबें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि दिल्ली की अलग-अलग प्रिंटिंग प्रेस में एनसीईआरटी की फर्जी किताबें छप रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों में भी इन्हें छापा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एनसीईआरटी की फर्जी पुस्तकें बेचने से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन के अनुसार, 12 अप्रैल को टीम को खबर मिली थी कि समयपुर बादली में एनसीईआरटी की फर्जी किताबों को बेचने के अलावा भारी मात्रा में भंडारण किया गया है। खबर मिलने के बाद एएटीएस की टीम का गठन किया गया। टीम ने दुकान पर छापा मारकर फर्जी किताबें बरामद कीं। आरोपी ने बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-16 रोहिणी में रहता है। रिजल्ट आने के बाद अमूमन एनसीईआरटी की किताबों की किल्लत होती है। इसका फायदा उठाकर वह नकली किताबें छपवाकर बेच देता है। कई बार किताबों के लिए अतिरिक्त रकम भी वसूली जाती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि दिल्ली की कौन-कौन से प्रिंटिंग प्रेस में फर्जी किताबें छप रही हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों से कौन इनकी सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article