{"_id":"5fd11e0e8ebc3e3b903e5be0","slug":"shopkeeper-themselves-removed-encrochment-mewat-news-noi5530668142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण, एसडीएम ने जारी किए थे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण, एसडीएम ने जारी किए थे नोटिस
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
पिनगवां में दुकानदारों द्वारा हटाए गए टीनशेड
- फोटो : Mewat
Link Copied
दुकानदारों ने खुद ही हटाया अतिक्रमण, एसडीएम ने जारी किए थे नोटिस
विज्ञापन
पिनगवां। एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका के नोटिस के बाद बुधवार को कस्बा पिनगवां में नगीना-होडल रोड पर लगे अतिक्रमण को दुकानदारों ने खुद ही हटा लिया।
दुकानदार रवि बत्रा और फजरुद्दीन का कहना है कि नगीना रोड पर कस्बा पिनगवां में एक बरसाती व गंदे पानी का नाला है, जो दुकानों से कुछ दूरी पर है। यह नाला सड़क से काफी ऊंचा है। इस कारण कोई भी वाहन नाले पर चढ़ नहीं सकता है। तत्कालीन एसडीएम और अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को पिनगवां पुलिस चौकी में बैठाकर आदेश दिया था कि कोई भी दुकानदार नाले से आगे अतिक्रमण या तीन शेड नहीं लगाएगा। एसडीएम ने दुकानों के सामने और नाले के अंदर-अंदर टीन शेड लगाने की मौखिक इजाजत दे दी थी। दुकानदारों की टीन शेडों को लगे कई साल बीत गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नाले से अंदर तक उनकी टीन शेडों को लगाने की इजाजत दी जाए। एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका का कहना है कि सड़क के दोनो ओर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटाए तो अच्छा है, नहीं तो विभाग उनको खुद हटाता। बता दें कि एसडीएम कुलबीर सिंह ढाका ने पांच दिन पहले पुन्हाना और पिनगवां में नगीना-होडल रोड पर दो दिन में अतिक्रमण हटाने बारे दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।