फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   shopkeeper suffered a loss of 15 lakh.

Noida News: 2.50 करोड़ की हार की लालच में लगी 15 लाख की चपत

Tue, 14 Jul 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
shopkeeper suffered a loss of 15 lakh.
काेतवाली से सहायता नहीं मिलने पर पीड़ित ने एडीसीपी से की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के दुकानदार ने 2.50 करोड़ के जेवरात व सिक्कों के लालच में 15 लाख रुपये गवां दिए। नकली जेवरात देकर आरोपी 15 लाख रुपये लेकर भाग गए। कोतवाली से मदद नहीं मिलने पर पीड़ित ने मंगलवार को एडीसीपी स्वतंत्र सिंह से शिकायत की है।
दिल्ली निवासी विक्रम दत्त की ग्रेनो वेस्ट की गौड़ में पूजा पाठ की सामग्री बेचने की दुकान है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को आरोपी युवक अगरबत्ती व धूपबत्ती खरीदने आया था। उसने पुराने जमाने के दो सिक्के दिखाएं। दुकानदार के पूछने पर उसने बताया कि सोसाइटी में मजदूरी के दाैरान खुदाई करने पर सिक्के व सोने की हार मिले थे। इसके बाद उसने सिक्के व हार सस्ते दाम पर बेचने का लालच दिया।
विज्ञापन

दुकानदार का कहना है कि दो जुलाई को आरोपी मां के साथ ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक आया और वहां सोने की हार दिखाया। हार के टुकड़े को सुनार के पास ले जाकर पीड़ित ने जांच कराई तो वह 23 कैरेट सोने का निकला। तीन जुलाई को आरोपी मां-बेटे ने उन्हें सूरजपुर स्थित पुलिस मुख्यालय के पास बुलाया। वहां सोने की हार का सौदा 15 लाख रुपये में हो गया, जबकि उसकी कीमत 2.50 करोड़ बताई थी। इसके बाद बैंक से पैसे निकालकर दुकानदार ने मां-बेटे को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में निकली पीतल की हार
पांच जुलाई को पीड़ित ने सुनार की दुकान पर पहुंचकर हार की जांच कराई तो पता चला कि वह पीतल की है। पीड़ित ने मां-बेटे को फोन किया तो नंबर बंद था। उनका आरोप है कि इसकी शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की तो वहां से सूरजपुर कोतवाली भेज दिया गया, जिसके बाद एडीसीपी से शिकायत करनी पड़ी। मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed