{"_id":"6711077f51da982c920fc993","slug":"sho-and-four-police-personnel-punished-in-greater-noida-statue-vandalism-case-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की मूर्ति से छेड़छाड़ पर हंगामा: ग्रेनो में प्रतिमा खंडित मामले में SHO पर गिरी गाज, जानें क्या माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान की मूर्ति से छेड़छाड़ पर हंगामा: ग्रेनो में प्रतिमा खंडित मामले में SHO पर गिरी गाज, जानें क्या माजरा
Thu, 17 Oct 2024 06:18 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:18 PM IST
सार
मूर्ति खंडित के मामले में जारजा के एसएचओ समेत चार पर गाज गिरी है। छौलस गांव स्थित शिव मंदिर पर राधा कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छौलस गांव स्थित शिव मंदिर पर राधा कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति खंडित करने के मामले में शिथिलता बरतने के मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित खारी, सैंथली के चौकी प्रभारी अमित यादव, दो बीट कांस्टेबल समेत चार गाज गिरी है। सभी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आईटी सेल नोएडा में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह गुर्जर को कार्यवाहक थाना प्रभारी जारचा बनाया गया है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में शिव मंदिर बना है। शिव मंदिर पर रविवार की रात भगवान राधा कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। मूर्ति खंडित किए जाने पर पुजारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। जिस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी। रात को ही पुलिस प्रशासन द्वारा नई मूर्तियां लगवाई गई थी। मूर्ति खंडित करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में गुलावठी खुर्द गांव में भी मूर्ति खंडित की गई थी। नवरात्र पर मंदिरों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही एवं शिथिलता बरतने के मामले में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी और दो बीट कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र के दौरान निलंबित एसएचओ द्वारा ड्यूटी लगाने में बरती गई लापरवाही के कारण ही घटना हुई थी। नियमित रूप से चेकिंग भी नहीं की जा रही थी। अभी तक मूर्ति खंडित करने वालों को भी नहीं पकड़ा जा सका है। यही कारण है कि एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सर्विलांस की मदद से शरारती तत्वों को पकड़ कार्रवाई की जाएगी।