फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shivkesh and Kanchan became block champions

Noida News: शिवकेश और कंचन बने ब्लॉक चैंपियन

Fri, 21 Nov 2025 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Shivkesh and Kanchan became block champions
फोटो11पटियाली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्
पटियाली। विकास खंड के विद्यालयों ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन एसबीआर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख पटियाली नरेंद्र प्रताप सिंह तथा उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में दौड़ प्रतियोगिता, खो खो प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ब्लॉक पीटीआई अजय यादव ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से पीटीआई मुनेश राजपूत एवं अंकित द्विवेदी ने किया। इस दौरान तहसीलदार रामनमन, नायब तहसीलदार मुकेश गौतम, राजेंद्र सिंह, चंद्रदेव दीक्षित, प्रदीप यादव, अमित द्विवेदी, सत्यप्रकाश पाल, राजेश द्विवेदी, रितेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे विजेता : 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवकेश कुढ़ा विद्यालय, द्वितीय स्थान उत्तम गढ़िया ढोकल विद्यालय, तृतीय स्थान उर्वेश रायपुर पुरोहित विद्यालय ने प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर शिवकेश कुढ़ा विद्यालय, द्वितीय स्थान पर अर्पित रनेठी विद्यालय, तृतीय स्थान पर पीयूष रतनपुर फतियापुर विद्यालय रहे। 200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में प्रथम स्थान अश्विन हथौड़ावन विद्यालय, द्वितीय स्थान शिवकेश कुढ़ा विद्यालय एवं तृतीय स्थान उर्वेश रायपुर पुरोहित विद्यालय ने प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ज्योति नवादा विद्यालय, द्वितीय स्थान - शिखा रानी डामर विद्यालय, तृतीय स्थान रिया कुढ़ा विद्यालय ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मानवी नवादा विद्यालय, द्वितीय स्थान पर अनुराधा नगरिया गौड़, तृतीय स्थान पर प्रियंका बिलासबांस विद्यालय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान निशा कुढ़ा विद्यालय, द्वितीय स्थान मोहिनी ख़लौरा विद्यालय ने एवं तृतीय स्थान रुचिका नगला चंदन विद्यालय ने प्राप्त किया। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में विजेता लधौली विद्यालय एवं उपविजेता कुढ़ा विद्यालय रहा। कबड्डी प्राथमिक बालिका वर्ग विजेता रायपुर पुरोहित विद्यालय एवं उप विजेता नगरिया गौड़ विद्यालय रहा। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्पित नखढरू विद्यालय, द्वितीय स्थान विवेक रानीडामर विद्यालय एवं तृतीय स्थान वीरेश मूढा विद्यालय ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर वीरेश मूढा विद्यालय, द्वितीय स्थान पर सनी राजारिजौला विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर मंतोष नगला अमीर रहे। 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान अर्पित नखढरू विद्यालय, द्वितीय स्थान करन नगला डलू विद्यालय, तृतीय स्थान योगेश चौकीअतनपुर विद्यालय ने प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में प्रथम स्थान पर कंचन रायपुरोहित विद्यालय, द्वितीय स्थान पर सुरभि नगरियागौड़ विद्यालय, तृतीय स्थान पर सुधा नगला मुड़िया विद्यालय रही। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालिका प्रथम स्थान कंचन रायपुरपुरोहित विद्यालय, द्वितीय स्थान अमृतागढ़ी विद्यालय, तृतीय स्थान दीपांशु कुढ़ा विद्यालय ने प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर कंचन रायपुरपुरोहित विद्यालय, द्वितीय स्थान पर अंशिका चौकी अतनपुर, तृतीय स्थान पर साधना रनेठी विद्यालय रही। जूनियर बालिका वर्ग खो खो में विजेता मूढ़ा विद्यालय एवं उपविजेता अशोकपुर विद्यालय रहा। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में विजेता अशोकपुर रहा एवं उपविजेता नगला अमीर विद्यालय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed