{"_id":"61d35c2285d6fb522568a787","slug":"shivani-s-project-selected-in-the-inspire-award-competition-noida-news-noi6249538169","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूल की शिवानी का प्रोजेक्ट चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में परिषदीय स्कूल की शिवानी का प्रोजेक्ट चयनित
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
छात्रा, शिवानी पाल।
- फोटो : Grnoida
Link Copied
ग्रेटर नोएडा। उच्च प्राथमिक वाजिदपुर विद्यालय की 7वीं कक्षा की छात्रा शिवानी पाल के बनाए गए प्रोजेक्ट का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में हुआ है। छात्रा को प्रोजेक्ट के लिए 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। गांव वाजिदपुर स्थित उच्च प्राथमिक परिषदीय विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू गुप्ता ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर से सिर्फ शिवानी पाल का चयन हुआ है। अन्य चयनित विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं। उन्होंने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सड़कों पर लापरवाही बरतते हुए वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं। इसे लेकर छात्रा ने रांग साइड डिटेक्टर (विपरीत दिशा में चलने वाले वाहन की पहचान करना) प्रोजेक्ट बनाया है। इसे काफी पसंद किया गया है। छात्रा के प्रोजेक्ट को चयनित किया गया है। इनाम के रूप में उसे दस हजार रुपये की राशि भी दी गई है। छात्रा अपने प्रोजेक्ट को जिला प्रदर्शनी में प्रस्तुति करेगी। प्रोजेक्ट बनाने में शिक्षिका शालिनी ने मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।