फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shiv Nadar University will have to answer by tomorrow

Noida News: कानपुर-अमरोहा के ध्यानार्थ शिव नादर विश्वविद्यालय को कल तक देना होगा जवाब

Wed, 24 May 2023 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Shiv Nadar University will have to answer by tomorrow
शिव नादर विश्वविद्यालय को कल तक देना होगा जवाब
विज्ञापन

- क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने विश्वविद्यालय से मांगे चार सवालों के जवाब, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शिव नादर विश्वविद्यालय परिसर में सहपाठी छात्रा की हत्या व खुद को गोली मारकर आत्महत्या की घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट शुक्रवार तक यूनिवर्सिटी प्रबंधक को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को सौंपनी होगी। शनिवार को रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अगर यूनिवर्सिटी जवाब नहीं देती है तो शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

शिव नादर विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अमरोहा के छात्र अनुज ने 18 मई को सहपाठी छात्रा नेहा चौरसिया की डाइनिंग हॉल के सामने दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी छात्र ने बॉयज हॉस्टल में जाकर खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। इसके बाद से छात्रों की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय पर लगातार सवाल उठ रहे थे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से 22 मई को प्रबंधन को पत्र भेजकर चार सवालों के जवाब मांगे गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ व सहारनपुर मंडल के प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने बताया, विश्वविद्यालय ने घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं, उसके जवाब मांगे गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे क्या प्रयास किए गए, जिससे भविष्य में इन घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। क्या पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्र द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न से अवगत कराया था। विश्वविद्यालय में गठित महिला उत्पीड़न समिति की ओर से क्या कार्रवाई की गई। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी को हथियार रखने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई की गई। 26 मई तक विश्वविद्यालय की ओर से जवाब उपलब्ध कराया जाना है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। अगर विश्वविद्यालय की ओर से जवाब नहीं मिलेगा तो दोबारा रिमांडइर भेजा जाएगा। साथ ही, इसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed