फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   share market fraud

Noida News: शेयर में मुनाफे का लालच देकर महिला से 42.54 लाख की ठगी

Fri, 08 Aug 2025 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
share market fraud
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर महिला से 42.54 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन

- व्हाट्स एप पर संपर्क कर ठगी की वारदात को दिया अंजाम, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर झांसा देकर एक महिला से 42 लाख 54 हजार रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप पर संपर्क कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ, तब इसकी शिकायत पुलिस से की। अब साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्हाटस एप ग्रुप से महिला को जोड़ा

सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार निवासी रजनीश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत की है कि 31 जुलाई 2024 को उनकी पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने शेयर बाजार में निवेश करने पर अधिक धन कमाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच धीरे धीरे बातचीत होने लगी। आरोपी ने खुद को मुंबई स्थित एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए अपना परिचय जयप्रकाश वर्मा के रूप में कराया और कंपनी के माध्यम से निवेश करने पर कई गुना धन कमाने का झांसा दिया। फिर महिला को एक व्हाट्स एप ग्रुप पर जोड़ा गया। इस ग्रुप में पहले से ही कई लोग जुड़े हुए थे। सभी लोग अपने-अपने मुनाफे की जानकारी इस ग्रुप पर शेयर कर रहे थे।
विज्ञापन


एप डाउनलोड कराकर निवेश कराए पैसे
कुछ दिन बाद पीड़िता के मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया गया। इसके बाद 10 लाख रुपये जालसाजों द्वारा बताए आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। यह रकम पीड़िता द्वारा डाउनलोड किए मोबाइल ऐप पर दिखाई दे रही थी। इसके बाद धीरे-धीरे करके पीड़िता ने 20 अगस्त तक कुल दस बार में 42 लाख 54 हजार रुपये जालसाजों द्वारा बताए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने फर्जी तरीके से ऐप पर कई गुना रकम दिखाई। पीड़ित महिला ने जब रुपये निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने टैक्स के रूप में अधिक रकम जमा करने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता को संदेह हुआ तो आरोपियों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। पीड़िता की ओर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed