{"_id":"62926122ad76f23d16103e2a","slug":"shaktimaan-reached-jail-for-wanting-to-be-famous-on-social-media-noida-news-noi6511465114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत में जेल पहुंचा ‘शक्तिमान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत में जेल पहुंचा ‘शक्तिमान’
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने टीवी धारावाहिक शक्तिमान के गाने पर स्टंट करने वाले बाइक सवार व दो सहयोगियों को शनिवार एसजेएम अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह रील्स और इंस्टाग्राम आदि पर चर्चित होने के लिए वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान विकास, गौरव और सूरज के रूप में हुई है। विकास शक्तिमान के स्टाइल में चलती बाइक पर उड़ने का स्टंट कर रहा था। वह मूलरूप से बिसौली थाना वजीरगंज जिला बदायूं का रहने वाला है। उसका दोस्त गौरव बाइक चलाने में सहयोग कर रहा था, जबकि सूरज ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। गौरव बुलंदशहर के बीबीनगर थाने के सैदपुर गांव व सूरज बागपत के थाना बड़ौत क्षेत्र के पुठठी गांव का रहने वाला हैं।
फिलहाल, तीनों गाजियाबाद के बहरामपुर गांव में रह रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से एक-एक बाइक भी बरामद की हैं। तीनों बाइक को सीज किया गया है। कुछ दिन पहले सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में दो कारों पर स्टंट का वीडियो सामने आया था। इसके बाद थार जीप में लाठी लहराते हुए सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर कारों को सीज किया था।
विज्ञापन
कार पर स्टंट करते युवक का वीडियो वायरल
ग्रेटर नोएडा। जिले में स्टंटबाज अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे। आए दिन एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। अब एक युवक का कार पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो ग्रेनो वेस्ट का बताया जा रहा है। ट्विटर पर वीडियो शेयर कर पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बिसरख कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। ब्यूरो