{"_id":"5d7955d98ebc3e93ba1b1254","slug":"shahberi-buyers-complaint-ssp-grnoida-news-noi460714698","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी: खरीदारों ने नैनीताल के एसएसपी से की बिल्डर की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी: खरीदारों ने नैनीताल के एसएसपी से की बिल्डर की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी : खरीदारों ने नैनीताल के एसएसपी से की बिल्डर की शिकायत
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी के एक बिल्डर ने नैनीताल में नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। खरीदारों ने इसकी शिकायत एसएसपी नैनीताल से की है। साथ ही ट्विटर पर उत्तराखंड सरकार को बिल्डर के कारनामों की जानकारी दी है। वहीं, खरीदारों में गौतम बुद्ध नगर पुलिस के खिलाफ रोष है। आरोप है कि एसआईटी की जांच से भी कोई फर्क नहीं पड़ा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शाहबेरी गांव में अवैध निर्माण करने वाले 44 से अधिक बिल्डरों पर मुकदमा दर्ज कर चुका है। इनमें एपीएस विजन होम्स बिल्डर भी शामिल है। इस बिल्डर के शाहबेरी में छह प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में बिल्डर ने नैनीताल के भोवाली में नया प्रोजेक्ट लांच किया है। बिल्डर ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। नया प्रोजेक्ट लांच होने की सूचना मिलने पर खरीदार परेशान हैं। खरीदार सचिन राघव ने इसकी शिकायत एसएसपी नैनीताल से की है। उन्हें जानकारी दी कि बिल्डर के खिलाफ गौतम बुद्ध नगर की बिसरख कोतवाली में अवैध निर्माण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। एसएसपी से बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी से भी कार्रवाई की मांग की है। खरीदारों ने आरोप लगाया है कि पुलिस बिल्डरों की तलाश करने का दावा कर रही है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। बिल्डर खुलेआम नए प्रोजेक्ट बना रहे हैं।
एसआईटी की जांच पर उठाए सवाल
शाहबेरी के खरीदारों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष है। उनका कहना है कि शाहबेरी की जांच एसआईटी को सौंपी थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। बिल्डर फरार है। अवैध निर्माण करने वाले बिल्डरों पर अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बड़े बिल्डरों पर केवल नाम की धारा लगा रखी है। एसएसपी से कई बार शिकायत की। हर बार धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।