{"_id":"694013f46233014409073c9b","slug":"sgsdgf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-82964-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: साकीपुर अंडरपास और यूटर्न पर भीषण जाम, वाहन चालक घंटों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: साकीपुर अंडरपास और यूटर्न पर भीषण जाम, वाहन चालक घंटों परेशान
विज्ञापन
साकीपुर अंडरपास और यूटर्न पर भीषण जाम, वाहन चालक घंटों परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। साकीपुर अंडरपास और उससे जुड़े यूटर्न पर आए दिन लगने वाले जाम से वाहन चालक घंटों परेशान रहते हैं। 130 मीटर रोड पर जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि वाहन लंबे समय तक फंसे रहते हैं। यातायात पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण समस्या और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने यहां यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाली 130 मीटर रोड पर पैरामाउंट सोसाइटी की ओर जाने के लिए यूटर्न बना हुआ है। इस यूटर्न से दोनों ओर के वाहन निकलते हैं, जिससे शाम के समय दबाव काफी बढ़ जाता है। खासकर शाम पांच बजे के बाद मालवाहक वाहनों की संख्या बढ़ने से स्थिति और बिगड़ जाती है। यूटर्न से निकलने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिसका असर साकीपुर अंडरपास तक दिखाई देता है। जाम की वजह से यूटर्न पार करने में आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का समय लग जाता है। पैरामाउंट सोसाइटी निवासी अंकित चौधरी ने बताया कि रोजाना शाम के समय साकीपुर यूटर्न पर जाम लगा रहता है। इस मार्ग के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होने के कारण लोग मजबूरन लंबे समय तक जाम में फंसे रहते हैं।
जाम में फंसे लोग खुद संभालते हैं यातायात : साकीपुर गांव के पास स्थित यूटर्न पर जाम लगने के बाद जब यातायात पुलिस नहीं पहुंचती, तो परेशान वाहन चालक स्वयं ही सड़क पर उतरकर यातायात को सुचारू कराने का प्रयास करते हैं। इससे कभी-कभी स्थिति और अव्यवस्थित हो जाती है।