{"_id":"69b6c370df8aa7aabb0671fb","slug":"sgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90010-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, चालक घायल को छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, चालक घायल को छोड़कर भागा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। मामले में परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अच्छेजा बुजुर्ग निवासी अफसर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा कामरान नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में नौकरी करता है। शनिवार की सुबह उनके मोबाइल पर बेटे के नंबर से फोन आया और बताया गया कि कामरान का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह अपने परिचित के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे।आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार मौके पर न तो उनका बेटा मिला और न ही चालक। बाद में जानकारी मिली कि एक घायल व्यक्ति को शारदा अस्पताल की ओर ले जाया गया है। इसी दौरान चालक से संपर्क होने पर उसने बताया कि घबराकर घायल को आगे सड़क किनारे छोड़ दिया था। इसके बाद परिजन चालक को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे। जहां शारदा अस्पताल से कुछ दूरी पर पुश्ते के पास कामरान गंभीर हालत में बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने तुरंत उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।