{"_id":"6acfa34a9c528fad5602e67d","slug":"sgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109172-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ट्राला नंबर के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ट्राला नंबर के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश
विज्ञापन
ट्राला नंबर के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तिलपता में मंगलवार रात कंटेनर डिपो के सामने सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया था। एक घंटे से अधिक समय तक हंगामा चला। जिससे वहां जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को शांत कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
श्योराजपुर निवासी कुलदीप प्रजापति (30) मंगलवार रात बाइक पर सवार होकर तिलपता की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तभी तेज रफ्तार ट्राला की चपेट में आ गया। हादसे में कुलदीप की मौत हो गई। उसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कंटेनर डिपो में आने वाले ट्राला के कारण लगातार हादसे होने का आरोप लगाया और तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में परिजन की तहरीर पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।