फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfd

Noida News: बहन की हत्या के मुकदमे में गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
sgfd
- अंबेडकर सिटी में घर पहुंचकर तीन युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के अंबेडकर सिटी, सेक्टर-123 में बहन की हत्या के मामले में गवाही बदलने का दबाव बनाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि तीन युवक उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर गाली-गलौज की। आरोपियों ने हत्या के मुकदमे में गवाही बदलने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अंबेडकर सिटी निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन ममता की वर्ष 2014 में सुखवीर सिंह से शादी हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2024 में सुखवीर सिंह ने ममता की हत्या कर दी थी। इस मामले में फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी सुखवीर सिंह वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद है और मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। कुलदीप का आरोप है कि पांच अक्टूबर को अभिषेक, नीलेश और मोहित बाइक से उनके अंबेडकर सिटी स्थित घर पहुंचे। तीनों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि आरोपियों ने हत्या के मुकदमे में गवाही बदलने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed