{"_id":"692833fe2a886178260cce2d","slug":"sgdf-grnoida-news-c-25-1-mwt1001-107939-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पिनगवां में 62 लाख की लागत से बनेगा बीपीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पिनगवां में 62 लाख की लागत से बनेगा बीपीएचयू
विज्ञापन
- सवा लाख आबादी को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
सीएचसी की बिल्डिंग के समीप ही बनाई जाएगी बीपीएचयू की नई बिल्डिंग जल्द होगा कार्य शुरू
सद्दाम हुसैन
पिनगवां । ब्लॉक के 31 गांवों की सवा लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिनगवां सीएचसी में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह नया भवन सीएचसी परिसर में खाली पड़ी भूमि पर बनाया जाएगा। निर्माण पर पंचायत विभाग द्वारा 61.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उम्मीद है कि इस भवन का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। बीपीएचयू स्थापित होने के बाद ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता दोनों में बढ़ोतरी होगी। यहां सभी तरह की बीमारियों की जांच की सुविधा मिलेगी, साथ ही दैनिक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी बढ़ेगा।
सरकार द्वारा आकांक्षी और दूरस्थ क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की यूनिटें स्थापित की जा रही हैं, जिनमें नूंह जिले से पिनगवां को चुना गया है। पिनगवां सीएचसी के अंतर्गत 31 गांव आते हैं और यहां की आबादी करीब सवा लाख है। फिलहाल सीएचसी में लोगों को समय पर इलाज और दवाइयां मिल रही हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि पिनगवां सीएचसी कई मामलों में निजी अस्पतालों से बेहतर सेवाएं दे रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए बीपीएचयू की मंजूरी दी है।बीपीएचयू शुरू होने के बाद सब-सेंटरों से रेफर होकर आने वाले मरीजों की जांच यहीं की जाएगी।
बीपीएचयू बनने से पिनगवां ब्लॉक की स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता मजबूत होगी। डेटा मॉनिटरिंग और नियमित जांच से बीमारियों को समय रहते रोका जा सकेगा। यह सरकार की ओर से पिनगवां के लिए बड़ी सौगात है, जिससे क्षेत्र की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
— डॉ. यावर लुकमान, एसएमओ पिनगवां